Gold Silver

कांग्रेस के चुनाव में महासचिव पद पर ट्रांसजेंडर के लिए रिजर्व सीट

जयपुर। राजस्थान में होने जा रहे यूथ कांग्रेस के चुनाव में महासचिव पद पर ट्रांसजेंडर के लिए रिजर्व सीट रखी गई है। राजस्थान के राजनीतिक इतिहास में पहली बार किसी पार्टी में संगठनात्मक रूप से कोई सीट ट्रांसजेंडर के लिए रखी गई है। हाल ही में राजस्थान में यूथ कांग्रेस के चुनावों की घोषणा हुई है। इन चुनावों में संगठन में महासचिवों की संख्या को 10 से बढ़ाकर कांग्रेस ने 45 कर दिया है। पहली बार इतनी बड़ी संख्या में महासचिव चुने जाएंगे।

यूथ कांग्रेस के इन 45 महासचिवों में 14 सीटें तो ओपन होंगी। इसके अलावा 1 सीट ट्रांसजेंडर के लिए तो 1 सीट फिजिकल हैंडिकैप्ड के लिए रिजर्व होगी। वहीं महिलाओं को बढ़ावा देने के लिए 11 सीटें महिलाओं के लिए भी रिजर्व रखी गई है। इसके अलावा एससी-एसटी की महिलाओं के लिए 2 सीटें होंगी। वहीं पांच सीटें माइनॉरिटी, 5 सीटें ओबीसी, 3 एससी और 3 एसटी के लिए रिजर्व रखी गई हैं। अबतक कांग्रेस सिर्फ 10 महासचिव बनाती थी।
राजस्थान में अबतक किसी राजनीतिक पार्टी या संगठन में ट्रांसजेंडर्स के लिए अलग से रिजर्व पोस्ट नहीं है। पीसीसी की तर्ज पर यूथ कांग्रेस में भी शहर-ग्रामीण जिलाध्यक्ष
यूथ कांग्रेस ने इस बार संगठनात्मक ढांचे में भी बदलाव किया है। पीसीसी की तर्ज पर अब यूथ कांग्रेस में भी शहर और ग्रामीण जिलाध्यक्ष होंगे। ऐसे में इस बार 40 जिलाध्यक्ष यूथ कांग्रेस के चुने जाएंगे। इनमें 27 जिलों में तो एक-एक जिलाध्यक्ष ही होंगे। मगर जयपुर, उदयपुर, कोटा, अजमेर और बीकानेर में 2-2 जिलाध्यक्ष होंगे। वहीं जोधपुर में 3 जिलाध्यक्ष बनाए जाएंगे।
पीसीसी कोटा-जयपुर में तीन बनाएगा, उसके बाद यूथ कांग्रेस भी
प्रदेश कांग्रेस कमेटी इस महीने अपने नए जिलाध्यक्षों की घोषणा करेगी। इसमें तय हो चुका है कि जोधपुर, जयपुर और कोटा में तीन-तीन जिलाध्यक्ष होंगे। जोधपुर में पीसीसी ने पहले ही 3 जिलाध्यक्ष लगा दिए थे। ऐसे में यूथ कांग्रेस ने जोधपुर में 3 जिलाध्यक्ष का सिस्टम लागू कर दिया है। मगर कोटा और जयपुर में अभी तीन नहीं लगे, ऐसे में फिलहाल 2 ही जिलाध्यक्षों के लिए चुनाव होगा। मगर जब पीसीसी 3 बना देगा उसके बाद यूथ कांग्रेस भी जयपुर और कोटा में 3-3 जिलाध्यक्ष बनाएगा।

Join Whatsapp 26