
शहर भाजपा की जन आक्रोश महासभा कल, तय वक्ताओं का रहेगा संबोधन





खुलासा न्यूज, बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशव्यापी जन आक्रोश यात्रा अभियान के अंतर्गत बीकानेर पूर्व और पश्चिम विधानसभा की जन आक्रोश महासभा का आयोजन मंगलवार, 10 जनवरी को अपरान्ह 12:30 बजे जिला कलेक्टर कार्यालय के सामने स्थित कर्मचारी मैदान में किया जाएगा। भाजपा जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह ने बताया कि मंगलवार को होने वाली इस जन आक्रोश महासभा में प्रदेश भाजपा द्वारा तय वक्ताओं का संबोधन रहेगा तथा इस अवसर पर राजस्थान सरकार का पुतला दहन भी किया जाएगा। सिंह ने बताया कि जन आक्रोश महासभा के लिए पार्टी के जिला, मंडल, मोर्चा और प्रकोष्ठ स्तर पर तैयारी बैठकों का आयोजन किया जा रहा है।

✕
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |



