Gold Silver

शुक्रवार का राशिफल :मिथुन राशि के लोग अपने स्किल्स के मुताबिक तय करें लक्ष्य, सिंह राशि के लोग वक्त का करें सही इस्तेमाल

मेष : भावनाओं पर नियंत्रण रखें, लक्ष्य पर फोकस बढ़ाने की कोशिश करें। अभी चिंताएं बढ़ सकती हैं, लेकिन खुद पर विश्वास रखें। निर्णय पर टिके रहें। परिवार के लोग आपके निर्णय को बदलने की कोशिश कर सकते हैं। किसी व्यक्ति को जवाब देते समय गलत शब्द का प्रयोग न करें।

वृषभ :अपने निर्णय को अमल में लाते समय दोबारा सोचकर आगे बढ़ें। काम से जुड़ी हर एक जानकारी प्राप्त करने की कोशिश करें। अभी अकेले ही काम करना पसंद करेंगे, इस कारण लोगों को आपकी बातें समझने में दिक्कत होगी। आलोचना की वजह से खुद को नकारात्मक न बनने दें।

मिथुन: किसी व्यक्ति के साथ हुई बातचीत की वजह से आपको अच्छा महसूस होगा। आपको प्राप्त होने वाले हर एक स्रोत का ठीक से इस्तेमाल करें। पैसों से संबंधित चिंता न करें। अपने स्किल्स पर ध्यान देकर लक्ष्य तय करना होगा।

कर्क: अपनी अपेक्षा के अनुसार वर्तमान में बदलाव करना आपके लिए संभव हो सकता है। फिर भी संयम बनाए रखना आपके लिए जरूरी होगा। काम की गति धीमी रहेगी, लेकिन जिस प्रकार से प्रगति प्राप्त हो रही है, वह आपको प्रसन्नता देगी। मित्रों के साथ मेल-मिलाप हो सकता है, इस कारम खुद को प्रेरित बनाए रखना आसान होगा।

सिंह : वक्त का ठीक से इस्तेमाल न करने से हो सकता है। आपको मिल प्रगति की वजह से लोगों के मन में जलन की भावना उत्पन्न होगी, लेकिन वे आपका नुकसान नहीं कर पाएंगे। किसी भी व्यक्ति के साथ व्यक्तिगत बातों की चर्चा बिल्कुल भी न करें।

कन्या : दिन की शुरुआत से भागदौड़ रह सकती है, लेकिन काम अपेक्षा के अनुसार पूरे होते रहेंगे। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ती हुई नजर आ रही हैं, जिन्हें निभाते समय आपको भी प्रसन्नता प्राप्त होगी। जिन लोगों का साथ प्राप्त नहीं होता है, उनके पक्ष को समझने की कोशिश करें। अभी लोगों के साथ संबंध सुधारने की कोशिश करें।

तुला : आपकी गलती की वजह से कुछ लोगों के साथ दूरियां महसूस हो सकती हैं। अभी केवल अपने काम पर ध्यान दें, जिम्मेदारियां निभाने की कोशिश करें। वक्त के साथ बातें सुधरती हुई नजर आएंगी। इसलिए किसी भी रिश्ते से संबंधित नकारात्मकता को खुद पर हावी न होने दें।

वृश्चिक: जिन बातों की वजह से आपको मानसिक तकलीफ होती है, उन्हें अपने जीवन से दूर रखें। केवल वर्तमान से जुड़ी हुई बातों पर ही ध्यान दें। किसी भी समस्या से दूर भागना उसका हल नहीं है। अपने विचारों को सुलझाकर पुरानी गलतियां सुधारने की कोशिश करनी होगी।

धनु : अपने अनुभव का इस्तेमाल करते हुए वर्तमान को सुधारने की कोशिश करें। खास करके जब बातें आर्थिक पक्ष से जुड़ी हुई हों। व्यक्तिगत जीवन में स्थिरता और सिक्योरिटी रहेगी, आप अन्य बातों पर ध्यान दे पाएंगे। अभी केवल व्यक्तिगत प्रगति पर ध्यान देना बेहतर रहेगा।

मकर : लोगों के द्वारा बोली गई हर एक बात का जवाब देने में आपका वक्त बर्बाद हो सकता है। अपनी क्षमता का ठीक से इस्तेमाल करें। पैसों से संबंधित किए गए व्यवहार की वजह से विवाद हो सकते हैं। किसी भी व्यक्ति का कर्ज आप पर न बने, इस बात का ध्यान रखें।

कुंभ: काम की गति बढ़ाकर व्यक्तिगत बातों में सुधार करने की कोशिश करें। आपको अपना लक्ष्य स्पष्ट रूप से नजर आएगा, इस कारण अभी तक हो रही गलतियां सुधारना संभव हो सकता है। जीवन में बढ़ती गंभीरता के कारण आपके द्वारा मेहनत करके खुद को सुधारने की कोशिश करनी होगी।

मीन: आपके द्वारा की गई मेहनत का फल अपेक्षा के अनुसार नहीं मिलने से खुद के लिए नकारात्मकता रहेगी। भविष्य से संबंधित कोई भी निर्णय लेते समय हर एक परिणाम को ठीक से जानकर ही आगे बढ़ें। लोगों के साथ गलतफहमी दूर करने के लिए बातचीत सुधारने के लिए संयम से काम लेना होगा।

Join Whatsapp 26