Gold Silver

रविवार को राशिफल:कर्क, मकर राशि को धन लाभ और वृश्चिक राशि वालों को मिल सकती है उपलब्धि

मेष: अपने काम करने के तरीकों को व्यवस्थित रखें और एक्स्ट्रा काम हाथ में न लें। इससे आपको मेहनत के अच्छे नतीजे मिलेंगे। तालमेल बनाए रखने से रिश्तों में गलतफहमी दूर हो जाएगी।

वृष : आपके लिए दिन अनुकूल है। पारिवारिक और आर्थिक गतिविधियां व्यवस्थित चलती रहेंगी। थोड़ा वक्त आत्म चिंतन में भी लगाएं। इससे उलझनों का समाधान मिलेगा। बड़े सदस्यों के मार्गदर्शन में आप कोई बेहतरीन निर्णय भी लेंगे।

मिथुन : दिनचर्या बहुत ही व्यवस्थित तथा मन मुताबिक तरीके से व्यतीत होगी। अधिक से अधिक समय अपने परिजनों के साथ व्यतीत करने का प्रयास करेंगे। आपका नेतृत्व भी रहेगा। घर में कोई धार्मिक आयोजन भी संभव है।

कर्क:  बेहतरीन ग्रह स्थिति बनी हुई है। आपके दिमाग में नई योजनाएं उपजेंगी। जो घर तथा व्यवसाय दोनों के लिए उचित साबित होगी। कहीं पैसा फंसा हुआ है तो उसकी वसूली संभव है। घर की किसी मूल्यवान वस्तुओं की खरीदारी भी संभव है।

सिंह:अपनी कार्यप्रणाली की उचित रूपरेखा बना लेने से नियत समय पर कार्य संपन्न होंगे और आपको अपनी मेहनत के अनुकूल परिणाम भी हासिल होंगे। अगर प्रॉपर्टी के सेल परचेज संबंधी कोई योजना बन रही है, तो उस पर तुरंत अमल करें।

कन्या : दिन की शुरुआत बहुत ही खुशनुमा रहेगी। किसी अनुभवी के मार्गदर्शन में पिछले कुछ समय से चल रहे तनाव से भी राहत मिलेगी। युवा वर्ग भी अपने भविष्य को लेकर ज्यादा सक्रिय और गंभीर रहेंगे। और कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने की भी कोशिश करेंगे।

तुला : वर्ष की शुरुआत में आप भविष्य संबंधी बेहतरीन निर्णय लेंगे। व्यक्तिगत तथा सामाजिक कार्यों में व्यस्तता बनी रहेगी। कुछ लोग आपके कार्यों में व्यवधान डाल सकते हैं, परंतु आपकी कार्यप्रणाली पर उसका कोई भी नकारात्मक असर नहीं पड़ेगा।

वृश्चिक : सामाजिक प्रथम सोसायटी संबंधी गतिविधियों में आपका रुझान बढ़ेगा तथा संपर्क दायरा भी विस्तृत होगा। इस समय निवेश संबंधी कार्यों में भी पूरा ध्यान दें क्योंकि परिस्थितियां अनुकूल है।

धनु : आज नजदीकी लोगों के साथ मेल मुलाकात और मनोरंजन संबंधी कार्यों में खुशनुमा समय व्यतीत होगा। किसी खास समस्या का भी हल निकलेगा। युवा वर्ग अपनी पढ़ाई और करियर को लेकर पूरी तरह गंभीर और सजग रहेंगे।

मकर : वर्ष की शुरुआत खुशनुमा और शुभ समाचार से होगी। आप अपने कार्यों को नया रूप देने के लिए ज्यादा रचनात्मक तरीके अपनाएंगे और सफलता भी मिलेगी। किसी नजदीकी संबंधी का घर में आगमन होगा तथा सकारात्मक विचार विमर्श भी होगा।

कुंभ :  ग्रह स्थिति अनुकूल रहेगी। आपकी कार्यप्रणाली की वजह से अधिकतर काम नियत समय पर संपन्न होते जाएंगे तथा कार्यों में गति आएगी। किसी नजदीकी संबंधी के यहां जाने का भी निमंत्रण मिलेगा।

मीन: अपने जीवन शैली को नया रूप देने के लिए कुछ योजनाएं बनाएंगे और उन पर अमल करना आपके व्यक्तित्व को और अधिक प्रभावी बनाएगा। इस वर्ष विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता संबंधी गतिविधि में आशातीत सफलता मिल सकती है।

Join Whatsapp 26