Gold Silver

गजब न्यास ने खाई मिलाई और खुरचने सौप रही है निगम को पढ़े पूरी खबर न्यास अधूरे विकास के साथ निगम को कई कॉलोनियां होगी हस्तांतरित

बीकानेर। नगर विकास न्यास अपने अधिकार क्षेत्र की कई कॉलोनियों को नगर निगम को सौंपेगा। इसका निर्णय नगर विकास न्यास ट्रस्ट की बैठक में भी हो चुका है। कॉलोनियों के आधे-अधूरे विकास के साथ निगम को सौंपने का विरोध भी शुरु हो गया है। शहर भाजपा उपाध्यक्ष डॉ. भगवान सिंह मेडतिया ने न्यास के कॉलोनियां हस्तांतरण करने के निर्णय का विरोध किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि न्यास जिन कॉलोनियों को नगर निगम को हस्तांतरित कर रहा है, उनसे वर्षों तक न्यास ने राजस्व कमाया। अब आधे-अधूरे विकास के साथ निगम को सौंपी जा रही है, जो अनुचित है। न्यास अब हस्तांतरिक की जा रही कॉलोनियों के विकास से पल्ला झाड़ रहा है।
कही सीवर लाइन नहीं तो कही सडक़ व नालियां टूटी
न्यास की ओर से जो कॉलोनियां निगम को सौंपी जा रही है, उनमें कई में अब तक पूरी सीवर लाइन नहीं है। कही सडक़ पर पत्थर निकले हुए है।सडक़ें व नालियां टूटी पड़ी है। मेडतिया ने आरोप लगाया कि ऐसी िस्थति में कॉलोनियों को सौंपने से क्षेत्रों का विकास अटकेगा। लोग परेशान होंगे। निगम पर आर्थिक भार पड़ेगा।
सम्पूर्ण विकास के बाद हो हस्तांतरित
जो कॉलोनियां न्यास की है, उनमें मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना न्यास का दायित्व है। मेडतिया के अनुसार न्यास ने ट्रस्ट बैठक में प्रस्ताव पारित कर इन्द्रा कॉलोनी, सुभाषपुरा, रामपुरा बस्ती, मोहल्ला पजाबगिरान, अमरसिंहपुरा, गोपेश्वर बस्ती, नत्थूसर बास, भुट्टों का बास, बंगला नगर, सर्वोदय बस्ती जो न्यास अधिकार क्षेत्र की कॉलोनिया है, इनको निगम में हस्तांतरित करने का निर्णय लिया गया है, जो बिना सम्पूर्ण विकास के सही नहीं है। मेडतिया के अनुसार जिला कलक्टर से मिलकर अधूरे विकास के साथ हस्तांतरित की जा रही कॉलोनियों पर आपत्ति दर्ज करवाई जाएगी व न्यास के इस निर्णय का विरोध किया जाएगा।

Join Whatsapp 26