
लकडिय़ां चुगने गई महिला के साथ किया बलात्कार






बीकानेर। पांचू थाना क्षेत्र में लकडिय़ां चुगने गई महिला के साथ बलात्कार करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में महिला ने एक शख्स के खिलाफ उसे पहले तो बहलाने-फुसलाने की कोशिश करने, फोन पर बात करने का दबाव बनाने और बाद में मौका देख कर बलात्कार करने का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पीडि़त महिला का मेडिकल कराया जाएगा। उसकी रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।यह है मामला पांचू पुलिस के अनुसार, घटना 20 दिसंबर की सुबह 11 बजे की है। पीडि़ता के मुताबिक, आरोपी उसे काफी समय से परेशान कर रहा था। वह उसे गलत इशारे करता था। आरोपी ने एकबार कहीं से उसके मोबाइल नंबर ले गए। वह उससे बातें करने के दबाव बनाने लगा। वह ससुराल जाती, तो भी आरोपी उसे परेशान करता। वर्तमान में करीब छह-सात महीने से वह अपने पीहर में रह रही थी। 20 दिसंबर की सुबह 11 बजे वह लकडिय़ां चुगने गई, तब आरोपी ने उसे दबोच लिया। आरोपी ने उसके साथ बलात्कार किया। आरोपी ने घटना के बारे में किसी को बताने पर पिता को जान से मारने की धमकी दी।
चाचा दौडक़र आए, तो आरोपी भागा
पीडि़ता ने बताया कि आरोपी ने उसके साथ बलात्कार किया। जब उसने शोर मचाया, तो उसके चाचा वहां दौड़ कर आए। तब तक आरोपी वहां से भाग छूटा। इस मसले को लेकर घर में पंचायत भी हुई। वहीं दूसरी ओर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


