![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2022/12/Screenshot_20221218-103905_Instagram.jpg)
पिकअप ने बाइक सवारो को मारी टक्कर एक की मौत एक गंभीर घायल
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2023/02/drgifad.gif)
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2024/04/WhatsApp-Image-2024-04-04-at-12.06.31-PM.jpeg)
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2024/05/WhatsApp-Image-2024-06-12-at-12.05.55-AM.jpeg)
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2022/08/d186fc64-d41f-4ece-8c59-2b3589462913.jpg)
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2024-06-08-at-2.50.27-PM.jpeg)
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2024/04/WhatsApp-Image-2024-06-08-at-3.45.05-PM.jpeg)
बीकानेर । नूरसर के पास हुए एक्सीडेंट में एक युवक की मौत हो गई, दूसरा युवक गंभीर घायल हुआ। वह पीबीएम में उपचाराधीन है। एक्सीडेंट पूगल थाना क्षेत्र में पिकअप व बाइक का हुआ। दोनों वाहनों की टक्कर हो गई, जिससे बाइक सवार दो युवक गंभीर घायल हो गए। घायलों को पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर लाया गया, जहां चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। पूगल एसएचओ विकास बिश्नोई के मुताबिक कानासर निवासी मघाराम (25) पुत्र त्रिलोक नायक, प्रेम (21) पुत्र गोविंदराम बाइक पर छतरगढ़ की तरफ जा रहे थे। तभी नूरसर के पास छतरगढ़ की तरफ से तेज रफ्तार में आई पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे मघाराम व प्रेम गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर भिजवाया, जहां प्रेम को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घायल का ट्रोमा सेंटर में उपचार चल रहा है।
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2024/05/WhatsApp-Image-2024-06-08-at-2.36.48-PM.jpeg)
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2023/10/IMG-20240415-WA0026.jpg)
![](http://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2021/04/whatsapp-icon.png)