Gold Silver

अज्ञात जानवर के हमले से 20 बकरियों की हुई मौत, शरीर पर मिले दांतों के निशान

अनूपगढ। अनूपगढ़ की ग्राम पंचायत 6 पी के गांव 10 पी में बुधवार को अज्ञात जानवर के हमले से लगभग 20 बकरियों की मौत हो गई है। ग्रामीणों ने बताया कि कोई अज्ञात जानवर रात के समय में बकरियों के बाड़े में घुस आया और बकरियों पर हमला कर दिया। मृत बकरियों के शरीर पर अज्ञात जानवर के दांतो के निशान भी पाए गए हैं। सूचना मिलने पर काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और अज्ञात जानवर की तलाश शुरू कर दी है।
ग्रामीणों ने बताया कि बकरियों के बाड़े के पास अज्ञात जानवर के पैरों के निशान भी पाए गए हैं। बकरियों के मालिक श्याम सिंह पुत्र गोपाल सिंह निवासी 10 पी ने बताया कि कल शाम को वो बकरियों में बाड़े में बांधकर गया था और रात्रि 1 बजे वह उठा तो उस समय बकरियां बाड़े में सो रही थी। जिसके बाद आज सुबह करीब 6 बजे जब उसने उठकर देखा तो 20 बकरियों की दर्दनाक मौत हो चुकी थी।
श्याम सिंह ने बताया कि अधिकतर बकरियों के पेट को अज्ञात जानवर ने फाड़ दिया है और कुछ बकरियों के गले पर हमला कर अज्ञात जानवर ने उन्हें मार दिया है। जब उसने बारे में बकरियों को मरा हुआ देखा तो उन्होंने इसकी सूचना अपने आस-पड़ोस के ग्रामीणों को दी। सूचना मिलने पर काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और अज्ञात जानवर की तलाश शुरू कर दी।
पड़ोसी जितेंद्र सिंह ने बताया कि बाड़े के आसपास अज्ञात जानवर के पैरों के निशान भी है यह निशान कुत्ते के पैरों के निशान से कुछ बड़े निशान है। पैरों के निशान से अज्ञात जानवर की तलाश शुरू कर दी गई है।

Join Whatsapp 26