
दुष्कर्म के प्रयास मामले में एएसआई के खिलाफ मामला दर्ज






खुलासा न्यूज़ , बीकानेर संभाग। पुलिस थाना रायसिंहनगर में आज पुलिस उप अधीक्षक के आदेश पर रायसिंहनगर थाने में एक युवती ने छेड़छाड़ एवं जबरदस्ती दुष्कर्म करने के प्रयास का सनसनीखेज मामला दर्ज करवाया है।दर्ज करवाये मामले में युवती ने बताया कि वह रायसिंहनगर में रहकर पढ़ाई करती है। उसने श्रीगंगानगर जिला मुख्यालय पर महिला थाने में होमलैंड निवासी कमलदीप के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था, जिसका मामला न्यायालय में चल रहा है। युवती ने आगे बताया कि गजसिंहपुर पुलिस थाने में कार्यरत आरोपित एएसआई मंशाराम उपरोक्त मुकदमे में आरोपित कमलदीप का मित्र है। इसी को लेकर मनसाराम ने कमलदीप से राजीनामा करने के लिए दबाव बनाने का प्रयास करने लगा। मनसाराम ने पुलिस की धौंस दिखाते हुए आरोपित कमलदीप से राजीनामा करने व मुकदमे को वापस लेने का दबाव बनाया। इसी बहाने से एएसआई उससे मिलने रायसिंहनगर आने लगा। जब उसने एएसआई से मामले में राजीनामा करने से मना कर दिया तो वह उसे बुरी नजर से देखने लगा। इस दौरान आरोपित ने पीड़िता को व्ट्सएप कॉल करने शुरू कर दिये। एएसआई मनसाराम की मंशा को देखकर इसकी शिकायत पीड़िता ने स्थानीय पुलिस थाने में की। पुलिस द्वारा किसी प्रकार की कार्यवाही नहीं किये जाने का आरोप भी पुलिस पर लगाया। जिसके बाद पीड़िता ने पुलिस उप अधीक्षक अनु बिश्नोई के यहां गुहार लगाई। इस दौरान आरोपित एएसआई की हरकतें बढ़ती गई। उसने पीड़िता को 21 सितम्बर, 2 अक्टूबर, 15 अक्टूबर, 21 अक्टूबर के अलावा 25 अक्टूबर को कई बार व्ट्सएप कॉल किये। जब पीड़िता ने किसी प्रकार का जबाव नहीं दिया तो आरोपित मनसाराम 2 नवम्बर को पीड़िता के घर पर आ धमका। यहां आकर उसने पीड़िता को बुरी नजर से देखा। तब इसका विरोध किया तो उस दिन मनसाराम वापिस चला गया। जिसके बाद आरोपित 4 नवम्बर को फिर वापिस आया ओर उसके साथ शारीरिक संबध बनाने के प्रयास करने लगा, तब पीड़िता चिखी-चलाई। पीड़िता की आवाज सुनकर सहेली मौके पर आ गई। सहेली ने एएसआई को इस हरकत के लिए उलाहना दिया तो आरोपित वहां से भाग छूटा। उसने धमकी दी कि वह गजसिंहपुर थाने में तैनात है, उसके खिलाफ कहीं भी रिपोर्ट नहीं लिखी जायेगी। पीड़िता ने कहा कि आरोपित एएसआई के खिलाफ विभागीय जांच होनी चाहिये। फिलहाल पुलिस ने आईपीसी की धारा 354ग, 450, 376/511 व 506 में मामला दर्ज कर जांच खुद थानाप्रभारी गणेश कुमार बिश्नोई ने अपने हाथ में ले ली है।


