Gold Silver

सरदारशहर सीट पर कांग्रेस के अनिल शर्मा ने किया कब्जा, इतने वोटों से जीती सीट

बीकानेर। दिवंगत कांग्रेसी नेता भंवरलाल शर्मा के पुत्र अनिल शर्मा के सिर पर सरदारशहर की आवाम ने उपचुनाव में विजय ताज पहना दिया है। अनिल ने भाजपा के अशोक पींचा व आरएलपी के लालचंद को मतों के बड़े अंतर से हराया है। शर्मा ने 25 हजार से अधिक मतों से विजय हासिल की है। अनिल ने 87248 वोट हासिल किए है। वहीं भाजपा के खाते में 61694 तथा आरएलपी ने 43535 वोट प्राप्त किए है। नोटा में 1686 वोट आए। बता देवें राज्य सरकार से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी दो बार सरदारशहर आए और उनके अनेक मंत्री संतरी चुनाव में जीत के लिए जुटें रहें। वहीं भाजपा ने भी बड़े रोड शो का आयोजन किया परन्तु ये बेअसर रहा। वहीं आरएलपी नेता हनुमान बेनीवाल भी सरदारशहर में पूरी टीम के साथ डटे रहें । पूर्व विधायक देवीसिंह भाटी ने भी आरएलपी को समर्थन दिया परंतु इससे भी कोई चमत्कार नहीं हो सका। जनता ने कांग्रेस का ही साथ देते हुए अपने नेता भंवरलाल शर्मा को श्रद्धांजलि देते हुए अनिल को चुन लिया है। भाजपा व आर एल पी के उपचुनाव में चलाए गए सभी दांव पेंचों को जनता ने नकार दिया है। सरदारशहर की कांग्रेस में उत्साह व विजय का जोश है और जश्न प्रारंभ हो गया है। वहीं सरदारशहर से सटे श्रीडूंगरगढ़ के इलाकों में भी इस चुनाव को लेकर जबरदस्त उत्साह नजर आया। आज भी रिजल्ट के बाद क्षेत्र के ग्रामीणों में अपनी अपनी पार्टी की हार जीत के लिए उत्साह व निराशा नजर आ रही है।

Join Whatsapp 26