Gold Silver

सरदारशहर उपचुनाव में कांग्रेस 17 हजार वोटों से आगे, बड़ी जीत की ओर अनिल शर्मा

चूरू। चूरू जिले की सरदारशहर विधानसभा उपचुनाव में सात राउंड काउंटिंग के बाद कांग्रेस करीब 17 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रही है। वहीं, भाजपा दूसरे और आरएलपी तीसरे नंबर पर है।
सुबह आठ बजे हुए शुरू हुई काउंटिंग में कुल 15 राउंड होंगे। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती की गई है। उसके बाद नौ बजे से ईवीएम मशीनें खोली गई हैं।अब तक की मतगणना में कांग्रेस उम्मीदवार अनिल शर्मा को कुल 46588 वोट मिले हैं। वहीं, भाजपा के अशोक पिंचा को 29198 और बेनीवाल के कैंडिडेट लालचंद मूंडा को 21207 मत मिले हैं। कांग्रेस प्रत्याशी 17390 वोटों से आगे चले रहे हैं।
सरदारशहर के पॉलेटेक्निक कॉलेज में हो रही काउंटिंग की शुरुआत सुबह आठ बजे से हुई। मतगणना को लेकर कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।सरदारशहर के पॉलेटेक्निक कॉलेज में हो रही काउंटिंग की शुरुआत सुबह आठ बजे से हुई। मतगणना को लेकर कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।सरदारशहर विधायक भंवरलाल शर्मा के निधन के बाद यह सीट खाली हुई थी। यहां 5 दिसम्बर को 295 मतदान केन्द्रों पर 72.09 प्रतिशत मतदान हुआ था। यहां कांग्रेस के अनिल शर्मा, भाजपा के अशोक पींचा और आरएलपी के लालचंद मूंड के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है।
जिला निर्वाचन अधिकारी सिद्धार्थ सिहाग ने बताया कि पहले सुबह 8 बजे पोस्टल बैलेट की गिनती आरओ के कमरे में शुरू हुई। इसके बाद ईवीएम मशीनों की गिनती सुबह करीब साढ़े 8 बजे शुरू कर दी गई। प्रत्येक टेबल पर एक मतगणना सुपरवाइजर, एक मतगणना सहायक और एक माइक्रो ऑब्जर्वर मौजूद है। उन्होंने बताया कि आरओ के कमरे में 4 टेबल एक्सट्रा लगाई गई, जिन पर पोस्टल बैलेट और सर्विस वोटर की गणना की गई। वहीं मतगणना के 15 राउंड होंगे।

Join Whatsapp 26