
भाजपा की जन आक्रोश यात्रा: अनेक क्षेत्रों में जन आक्रोश यात्रा निकाली






खुलासा न्यूज़ , बीकानेर । राज्य की अशोक गहलोत सरकार के 4 वर्षों को कुशासन, भ्रष्टाचार और जंगलराज वाली सरकार बताते हुए भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को अनेक क्षेत्रों में जन आक्रोश यात्रा निकाली।
द्वितीय दिवस आज जन आक्रोश यात्रा बीकानेर पश्चिम के दूसरे दिन में गोपेश्वर मंडल के जन जन से मिले । राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रदेशाध्यक्ष सतीश पुनिया एवं पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे द्वारा निर्देशित ये जन आक्रोश यात्रा का कार्यक्रम जनता में एक स्वच्छ राजनीती की छाप छोड़ रहा है |


