Gold Silver

सरदारशहर उपचुनाव: बीकानेर के सट्टोरियों ने लगाये करोड़ों के दाव!, क्या है सट्टा बाज़ार का अनुमान

खुलासा न्यूज़ , बीकानेर। सरदार शहर विधानसभा उपचुनाव को लेकर सवेरे 8 बजे से मतदान शुरू हुआ जो शाम 5 बजे तक शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न हुआ। इस चुनाव की गरमाहट बीकानेर के चुनावी सट्टा जगत में देखने को मिल रही है। जानकारी के अनुसार इस चुनाव पर बीकानेर के सट्टोरियों ने 10 करोड़ों के दाव लगाये है। अभी कांग्रेस और बीजेपी के बराबर भाव चल रहे है ।

चुनावी सट्टा जगत से जुड़े सूत्रों के अनुसार चुनावी घमासान में इस बार भी कांग्रेस का पलड़ा रहेगा। इसलिये सट्टोरियों ने कांग्रेस की जीत पर करोड़ों के दाव लगाये है। हालाँकि यह चुनाव त्रिकोणीय है । चुनावी मैदान में भाजपा, कांग्रेस और रालोपा के प्रत्याशियों समेत कुल दस प्रत्याशी हैं। गौरतलब है कि यहां से 2018 के मुख्य चुनाव में कांग्रेस के पं. भंवरलाल शर्मा विधायक चुने गए थे। गत 9 अक्टूबर को उनके निधन के बाद यह सीट खाली हो गई थी। जिसके कारण यहां अब उपचुनाव हो रहा है। जिसके 295 केंद्र बनाए गए हैं। क्षेत्र में कुल 2.89 लाख मतदाता हैं। जिसमें पुरुष 1,52,766 और महिलाएं 1,37,077 है। 2018 के चुनाव में यहां 76.39 प्रतिशत मतदान हुआ था।

Join Whatsapp 26