![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2022/12/7-3.jpg)
गैंगस्टर राजू ठेहट को लेकर अब ये बड़ी खबर मिल रही
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2023/02/drgifad.gif)
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2024/04/WhatsApp-Image-2024-04-04-at-12.06.31-PM.jpeg)
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2024/05/WhatsApp-Image-2024-06-12-at-12.05.55-AM.jpeg)
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2022/08/d186fc64-d41f-4ece-8c59-2b3589462913.jpg)
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2024-06-08-at-2.50.27-PM.jpeg)
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2024/04/WhatsApp-Image-2024-06-08-at-3.45.05-PM.jpeg)
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2024-06-20-at-8.51.17-PM.jpeg)
जयपुर। सीकर के गैंगस्टर राजू ठेहट की हत्या करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। सीकर में चल रहा विरोध प्रदर्शन भी खत्म कर दिया गया है। सीकर में आज सवेरे से बाजार फिर से खुलने लगे हैं। लेकिन इस बीच आज सवेरे फिर सीकर से बड़ी खबर आ रही है। खबर है राजू ठेहट को लेकर……।
राजू ठेहट मर्डर के बाद अब सवेरे सवेरे आई ये खबर, पिता कां गवाने वाली बेटी को सरकार ने दी ये सुविधाएं
राजू के अंतिम संस्कार को लेकर माहौल खराब नहीं हो इस कारण सीकर पुलिस सीकर में सुरक्षा बंदोबस्त बढ़ा रही है। सीकर पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की गई थी परिवार की ओर से। उसके बाद ही वे लोग शव उठाने को तैयार होने थे। अब सभी मांगे खत्म हो गई हैं। पीडित पक्ष और प्रशासन के बीच कई मांगों पर देर रात सहमति बन गई है।
इसके बाद अब पुलिस आज दोपहर तक राजू ठेहट का अंतिम संस्कार कराने की तैयारी कर रही है। परिवार भी इसके लिए तैयार हो रहा है। आज दोपहर तक अंतिम संस्कार करने से पहले राजू के शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा और उसके बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा। इसे लेकर अस्पताल, राजू के घर और मोक्षधाम में पुलिस बंदोबस्त किया जा रहा है। पुलिस अफसरों का कहना है कि माहौल किसी भी तरह से खराब नहीं होने दिया जाएगा।
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2024/05/WhatsApp-Image-2024-06-08-at-2.36.48-PM.jpeg)
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2023/10/IMG-20240415-WA0026.jpg)
![](http://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2021/04/whatsapp-icon.png)