प्रदेश के मुख्यमंत्री ने बीकानेर में भाजपा पर जमकर हमला बोला,आठ उप चुनाव में छह में कांग्रेस जीत चुकी है, भाजपा की जमानत जब्त हो चुकी है

प्रदेश के मुख्यमंत्री ने बीकानेर में भाजपा पर जमकर हमला बोला,आठ उप चुनाव में छह में कांग्रेस जीत चुकी है, भाजपा की जमानत जब्त हो चुकी है

बीकानेर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि सरदारशहर उप चुनाव में एक बार फिर कांग्रेस जीतने वाली है। प्रदेश में वर्तमान सरकार के कार्यकाल में आठ बार उपचुनाव हुए हैं, जिसमें छह बार कांग्रेस जीती है। भाजपा की तो जमानत भी जब्त हुई है और तीसरे नंबर पर भी रही है। गहलोत ने दावा किया कि न सिर्फ उप चुनाव बल्कि अगले विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस की सरकार बननी तय है।
ओपीएस के लिए आलोचना क्यों?
ओल्ड पेंशन स्कीम लागू करने के लिए कांग्रेस की आलोचना पर गहलोत ने नीति आयोग को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि सभी लोग अपनी सिक्योरिटी रखते हैं लेकिन कर्मचारियों को सिक्योरिटी क्यों नहीं? उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से मांग रखी कि पूरे देश में ओल्ड पेंशन स्कीम को लागू करें। केंद्र के साथ सभी राज्यों को ओल्ड पेंशन स्कीम के लिए दबाव बनाएं।
चिरंजीवी योजना की तारीफ
गहलोत ने अपनी योजनाओं की तारीफ की। बीएसएफ हेलीपेड पर और बाद में बेरोजगारों के सामने उन्होंने राज्य सरकार की चिरंजीवी योजना की जमकर तारीफ की। इसके अलावा उड़ान योजना, ओल्ड पेंशन स्कीम को केंद्र में लागू करने की बात कही। उनके साथ शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला, आपदा प्रबंधन मंत्री गोविंद राम मेघवाल, ऊर्जा राज्य मंत्री भंवर सिंह भाटी तथा कौशल, रोजगार और उद्यमिता राज्य मंत्री अशोक चांदना और मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास भी मौजूद रहे।
भारत छोडक़र जा रहे लोग
गहलोत ने केंद्र सरकार पर बड़ा आरोप लगाया कि अब तक नौ लाख छत्तीस हजार लोग देश छोडक़र जा चुके हैं। कोई रोजगार के लिए जा रहा है तो कोई पढ़ाई के बाद वहीं पर व्यवसाय कर रहा है। आने वाले वक्त में दुनिया कहेगी कि भारतीय अपना देश छोडक़र जा रहे हैं। दस लाख लोग बाहर जाना गंभीर विषय है। केंद्र सरकार को इस पर विचार करना चाहिए।
अधिकारियों से लिया फीड बेक
इस दौरान गहलोत अधिकारियों से भी फीड बेक लिया। कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल और और संभागीय आयुक्त नीरज के. पवन से भी बातचीत की। रोजगार मेले के संबंध में भी अधिकारियों से रिपोर्ट ली। बताया गया कि सत्रह सौ से ज्यादा युवकों को बीकानेर में ऑफर लेटर मिल चुके हैं।
दो महीने में दूसरी बार बीकानेर में
मुख्यमंत्री गहलोत इससे पहले एक अक्टूबर को बीकानेर आए थे। तब राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलकूद के विजेताओं को पुरस्कार दिए। तब गहलोत ने कबड्‌डी गल्र्स का मुकाबला भी देखा और लड़कियों के साथ बातचीत भी की। इससे पहले महाराजा गंगा सिंह युनिवर्सिटी के कार्यक्रम में गहलोत आए थे। पिछले कुछ समय से गहलोत का बीकानेर में ये तीसरा दौरा है, जबकि अक्टूबर और नवम्बर में लगातार दो महीने में दूसरा दौरा है।

Join Whatsapp
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 87900 रेट , 22 कैरट 92900 चांदी 110000 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 87900 रेट , 22 कैरट 92900 चांदी 110000 |