मेष : जिन कामों में आपको सफलता मिली है, उन पर ध्यान बनाए रखें। नए कामों की शुरुआत करने के लिए और थोड़ा वक्त लेने की आवश्यकता है। लोगों के साथ हो रही मुलाकात के कारण नई जानकारी प्राप्त हो सकती है, जो आपके लिए सही साबित होगी।
वृषभ : लोगों से प्राप्त हो रहे साथ से बड़ी समस्या हल हो सकती है। जिन लोगों को घर में या सजावट में बदलाव करने की आवश्यकता है, वह अपना काम कुछ दिनों में पूर्ण कर पाएंगे। करीबी लोगों के साथ महसूस होने वाली नाराजगी दूर होने लगेगी।
मिथुन : अपनी अपेक्षाएं बढ़ती देखकर थोड़ी नाराजगी हो सकती है। अपने प्रयत्नों के जरिए प्रगति हासिल करने की कोशिश करें। समय थोड़ा कठिन है, लेकिन मनचाहे काम प्राप्त करना आपके लिए संभव हो सकता है।
कर्क : समय भले ही कठिन है, लेकिन अपने लक्ष्य पर नजर रखें। प्रयत्नों में सतर्कता रखें। अचानक से आपकी परिस्थिति बदल सकती है। फायदा हो सकता है।
सिंह : युवा वर्ग किसी भी अनुमान तक पहुंचने से पहले बुजुर्ग या अनुभवी लोगों के साथ चर्चा करें। बेकार के खर्च बढऩे की संभावना है, इस कारण नई समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। मौज-मस्ती से ध्यान हटाकर महत्वपूर्ण कामों को गंभीरता से करें।
कन्या : बढ़ रही भागदौड़ कम करने के लिए अपने कर्तव्यों पर ध्यान देने की कोशिश करनी होगी। लोगों के द्वारा बोली गई बातों के कारण निर्णय बदलना पड़ सकता है। अपने नजरिए को अन्य लोगों के सामने स्पष्ट रखने की कोशिश करें।
तुला : काम पर जरूरत से अधिक ध्यान देने से करीबी लोग अकेलापन महसूस कर सकते हैं। परिवार के लोगों की समस्याएं समझने की कोशिश करें। भले ही आप मदद न कर पाए, लेकिन भावनात्मक रूप से आपका साथ, उनके लिए महत्वपूर्ण रहेगा।
वृश्चिक : परिवार के खिलाफ जाकर निर्णय लेने के लिए आप अभी सक्षम नहीं हैं। अपना पक्ष समझाने की कोशिश करें। किसी बड़े निर्णय को अमल में लाने से पहले उसके फायदे और नुकसान पर ध्यान देना होगा।
धनु : परिवार और काम से संबंधित जिम्मेदारियां बढ़ती हुई नजर आ रही हैं। आपको हर एक बात में संतुलन बनाए रखना होगा। भावुक होकर कोई भी निर्णय न लें। कुछ लोग आपको बेचैन करने की कोशिश कर सकते हैं।
मकर : फायदे के कारण लालच बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। इस कारण रिस्क लेकर कोई काम करने की कोशिश आपके द्वारा की जाएगी। जो पैसों से संबंधित प्रसन्नता दे सकती है, लेकिन मानहानि होने की संभावना बन रही है।
कुंभ: अनजाने डर को खत्म करने की कोशिश करें। जब तक जीवन में डिसिप्लिन नहीं बनेगा, तब तक किसी भी प्रकार का लक्ष्य हासिल करना आपके लिए मुश्किल रहेगा। अपने प्रयत्नों के जरिए अधिकतर बातों पर नियंत्रण रखना होगा।
मीन : जैसा बड़ा लक्ष्य आपने तय किया हुआ है, उससे संबंधित विश्वास कम होने से मानसिक तकलीफ हो सकती है। जब आप काम करना शुरू करेंगे, आपको मार्ग भी मिलता रहेगा।