अशोक गहलोत को 96 वर्षीय बुजुर्ग ने यह क्या कह दिया कि गहलोत को चेहरा खिल गया

अशोक गहलोत को 96 वर्षीय बुजुर्ग ने यह क्या कह दिया कि गहलोत को चेहरा खिल गया

चित्तौडग़ढ़ । राजस्थान में विधानसभा चुनाव भले ही एक साल बाद होंगे, लेकिन सरकार के मुखिया और सत्तारूढ़ पार्टी कांग्रेस चुनावी रंग में नजर आने लगी है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मंगलवार को चित्तौडग़ढ़ आए। सीएम ने यहां इंदिरा गांधी स्टेडियम में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और राजीव गांधी की आदमकद प्रतिमाओं का अनावरण तथा विभिन्न कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इसके बाद जनसभा में जनता से फिर सरकार बनाने का आशीर्वाद मांगा। इस दौरान उन्होंने देश के लिए शहीद होने वाले सैनिकों को याद करते हुए कहा कि हमें उन पर गर्व होना चाहिए।
सीएम बोले: बार-बार सरकारें बदलने से नुकसान
मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि बार-बार सरकारें बदलने से नुकसान होता है। हमने विकास और योजनाओं में कोई कमी नहीं रखी है। आने वाले चुनाव में प्रदेश में फिर कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए जनता आशीर्वाद दें। दावा है कि अगली बार और भी शानदार योजनाएं देंगे। हमारे विकास कार्य व योजनाओं से जनता खुश है। राज्य की मॉडल चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना पूरे देश में लागू की जाए।
96 वर्षीय नगजीराम जाट से की मुलाकात
मुख्यमंत्री की सभा में भाग लेने के लिए चित्तौडग़ढ़ विधानसभा क्षेत्र से बड़ी संख्या में ग्रामीण भी पहुंचे। ग्रामीण क्षेत्र से आई महिलाए भी रैली में नाचते हुए चल रही थी। वहीं कई बुर्जग भी गहलोत की सभा में   पहुंचे। ऑडिटोरियम के पास ही मुख्यमंत्री ने 96 वर्षीय बुजुर्ग नगजीराम जाट से मुलाकात की।
नगजीराम बोले दिल्ली आपके पास आएगी
मुख्यमंत्री ने पूछा आपका स्वास्थ्य अच्छा है, सौ साल पूरे करना। जवाब में नगजीराम ने कहा कि कलक्टर गठाला साहब तो 121 साल का कहकर गए थे। नगजीराम ने सीएम से कहा कि किसी के चक्कर मेंमत पडऩा। वापस मुख्यमंत्री बनना। कोई कहीं पर भेज रहा है, किसी की नहीं सुनना। मुख्यमंत्री ने पूछा कि दिल्ली नहीं जाना क्या। नगजीराम बोले दिल्ली आपके पास आएगी।
2 मिनट के भाषण में कई संदेश दे गए सीएम गहलोत ने कुल 32 मिनट तक भाषण दिया। इसमें वे कई संदेश दे गए। उन्होंने जनता को यह बता दिया है कि प्रदेश में इस बार उनकी सरकार के खिलाफ माहौल नहीं है। यह भी कहा कि बार-बार सरकारें बदलने से नुकसान होता है। महंगाई के लिए केन्द्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया। जहां पांच सौ छात्राएं पढेंगी, वहां कॉलेज खोल दिया जाएग ।

Join Whatsapp
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 87900 रेट , 22 कैरट 92900 चांदी 110000 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 87900 रेट , 22 कैरट 92900 चांदी 110000 |