Gold Silver

शुक्रवार का राशिफल: वृषभ राशि के लोग अपनी गलतियां सुधारें, मीन राशि के लोग आलस से बचें और उत्साह बनाए रखें

मेष : आज तनाव रहेगा। अंतिम लक्ष्य पर ध्यान लगाएं और प्रयत्न जारी रखें। आपकी समस्या का समाधान खुद के प्रयत्नों से ही प्राप्त होने वाला है। खुद पर विश्वास कम होने से निराशा हो सकती है, लेकिन हौसला बनाए रखें।वृषभ : गलती को सुधारने के लिए अन्य लोगों के साथ चर्चा करें। अधिक विचारों की वजह से आप कंफ्यूज रहेंगे। हड़बड़ी में निर्णय न लें। परिस्थिति को समझने में वक्त लगेगा।

मिथुन: जीवन के लिए नकारात्मक नजरिया न बनने दें। आपके द्वारा किए गए काम अभी काफी नहीं हैं, इसलिए बदलाव करने की कोशिश करें। सही अवलोकन करके काम फिर से शुरू करें।

कर्क : परिस्थिति पर नियंत्रण रखने के लिए अपने विचारों को काबू करें। जब तक विचारों को सही दिशा प्राप्त नहीं होती, तब तक सही काम कर पाना संभव नहीं होगा। अधिकतर बातों को आप अपनी मर्जी के अनुसार काबू कर सकते हैं। खुद पर भरोसा रखें।

सिंह : प्रार्थना से मन को शांति प्राप्त हो सकती है और जिन बातों का समाधान नहीं मिल रहा है, उनके लिए विचार बदलते हुए नजर आएंगे। आज भागदौड़ अधिक न हो, इस बात का ध्यान रखना होगा।

कन्या : हर एक छोटी बात में तनाव महसूस हो सकता है। रुकावट चिंता का कारण बनेगी। लोगों के साथ प्रयत्न करने के बाद भी ठीक से बात न होने से आपकी निराशा बढ़ सकती है।

तुला : संकल्प करें और परिस्थिति बदलने की कोशिश करें। पैसों से संबंधित निर्णय सही साबित होंगे। परिवार के लोगों की जरूरतों को पूरा करते समय क्षमता से अधिक खर्च न हो, इस बात का ध्यान रखें।

वृश्चिक : नई ऊर्जा के साथ काम करने की कोशिश करनी होगी, लेकिन पुराने कामों का प्रभाव भी रहेगा। जिन बातों के कारण नकारात्मकता है, उन्हें ठीक से समझने की कोशिश करें। तभी समस्याओं का समाधान ढूंढ पाना संभव होगा।

धनु : अन्य लोगों की भावनाओं को समझकर ही अपनी राय दें। परिवार संबंधी निर्णय लेने से पहले हर एक व्यक्ति के साथ चर्चा करना जरूरी होगा। आपके लिए टारगेट हासिल करना संभव होगा, लेकिन अभी धीमी गति से प्रगति होगी।

मकर : जीवन में डिसिप्लिन बनाए रखना आपके लिए आवश्यक होगा। लोगों की आपके ऊपर बढ़ती हुई नाराजगी चिंता का कारण बन सकती है। अन्य लोगों के विश्वास को बरकरार रखने की कोशिश करनी होगी। अभी के समय में हर एक छोटी जिम्मेदारी पर ध्यान दें।

कुंभ : अनेक प्रयत्नों के बाद भी परिस्थिति में बदलाव न होने से आप निराश हो सकते हैं। पूरे संयम के साथ आप प्रयत्न जारी रखेंगे तो हालात बदल सकते हैं। कठिन कामों का सामना करने के लिए खुद को मानसिक रूप से तैयार रखें। लक्ष्य प्राप्ति हो सकती है।

मीन :अपनी समस्या का हल मिलने के बाद भी आलस और उत्साह की कमी हो सकती है। अभी अपनी भावनाओं से अधिक कर्तव्य पर ध्यान देने की कोशिश करनी होगी। जिस प्रकार से प्रगति प्राप्त होगी, उसी प्रकार से आप में भी बदलाव आएगा। प्रयत्न जारी रखें।

Join Whatsapp 26