बीकानेर सहित संभाग में बनेंगे बारिश के आसार

बीकानेर सहित संभाग में बनेंगे बारिश के आसार

बीकानेर।मौसम नित नए अपने रंग दिखा रहा है। अंचल में जहां एक दिन पूर्व सवेरे कोहरा का असर दिखाई दिया था वहीं अब बादलवाही और बारिश के आसार दिख रहे हैं। जबकि शुक्रवार के मुकाबले शनिवार को अधिकतम तापमान दो डिग्री बढ़कर दर्ज किया गया। इस कारण दिन में धूप खिली रही हांलांकि उसमें तेजी नहीं थी। उधर मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में एक और नए विक्षोभ बन रहा है। इसका आंशिक असर १४ नवंबर को दिखाई देगा।
जयपुर मौसम केन्द्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि दौरान उत्तर पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर संभाग के श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर एवं चूरू जिलों में बादल छाए रह सकते हैं। साथ ही इन जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश की भी संभावना रहेगी। प्रदेश के शेष लगभग सभी स्थानों पर मौसम शुष्क रहेगा। प्रात: एवं देर रात हल्की ठंडक का अहसास होने लगा है। कुछ दिनों पूर्व तक दोपहर को धूप में थोड़ी तेजी महसूस हो रही थी। वह िस्थति अब नहीं लगती। हवा में भी शीतलता घुल रही है। वहीं, पिछले दिनों के मुकाबले अधिकतम तापमान भी कम हो रहा है। शनिवार को अधिकतम पारा लगभग दो डिग्री बढ़कर ३२ डिग्री हो गया जो शुक्रवार के मुकाबले दो डिग्री अधिक था। वहीं न्यूनतम लगभग तीन डिग्री गिरकर १४.८ डिग्री हो गया। जबकि सात दिन पूर्व तापमान ३६-३७ डिग्री के बीच चल रहा था।
अंचल में शनिवार सुबह कोहरे भी हल्का कोहरा दिखाई दिया। सूर्योदय से दिन खुलने लगा तो धीरे धीरे कोहरा कम हो गया। हवा में भी ठंडक थी। सुबह धूप भी साफ रही। वहीं मौसम विभाग ने आगामी दिनों राज्य में मौसम शुष्क रहने का अनुमान लगाया है।
Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |