Gold Silver

आज का राशिफल: वृष व मिथुन के कुछ समय से चल रहे तनाव को आज मिलेगी राहत

मेष: प्रभावशाली लोगों से संपर्क बनेंगे तथा कार्यभार भी बढ़ेगा। नई जिम्मेदारियों को निभाने में सक्षम रहेंगे। विद्यार्थी सही दिशा में प्रयास करें तो बेहतरीन सफलता मिल सकती हैं। युवा वर्ग अपने भविष्य को लेकर ज्यादा सक्रिय और गंभीर रहेंगे।वृष :  पिछले कुछ समय से चल रहे तनाव से आज राहत मिलेगी। रचनात्मक कार्यों में दिलचस्पी बढ़ेगी। समाज सेवी संस्था के साथ जुडऩे का मौका मिल सकता है। आय का कोई रुका हुआ स्त्रोत शुरू हो सकता है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगा रहेगा।

मिथुन : कुछ समय से चल रही किसी समस्या का समाधान मिलेगा तथा मानसिक शांति का अनुभव करेंगे। परिवार के साथ शॉपिंग में भी उचित समय व्यतीत होगा। कोई मांगलिक आयोजन की भी योजना बनेगी। आय और व्यय में समन्वय बना रहेगा।

कर्क : कोई मनचाहा कार्य बन जाने से आप मानसिक रूप से बहुत ही सुकून महसूस करेंगे। वाहन अथवा भूमि की खरीदारी भी संभव है। बच्चों को अपने माता-पिता से पूरा सहयोग और संबल मिलेगा। रिश्तों को मजबूत करने में आपका विशेष योगदान रहेगा।

सिंह : पारिवारिक गतिविधियों को व्यवस्थित बनाए रखने में आपका विशेष योगदान रहेगा। दैनिक कार्यों को भी सुगमता से पूरा करने का प्रयास करेंगे। घर में मेहमानों के आगमन से आवभगत में अधिक समय व्यतीत होगा।

कन्या : समय आपके लिए बेहतरीन परिस्थितियां बना रहा है। किसी नजदीकी मित्र का सुझाव व सलाह आपके लिए बहुत ही फायदेमंद साबित होंगे। सामाजिक गतिविधियों में आपका रुझान बना रहेगा। नए संपर्क बनेंगे और कई बेहतरीन जानकारियां भी हासिल होंगी।

तुला:  कई तरह की गतिविधियां रहने से कार्य भार बढ़ेगा। आपको अपनी व्यस्तता के उचित परिणाम भी हासिल होंगे। दूसरों से आगे निकलने की चाहत आपके आत्म बल तथा कार्य क्षमता को बढ़ाएगी। विद्यार्थियों को अपनी मेहनत के अनुकूल परिणाम मिलने वाले हैं।

वृश्चिक:  समय उत्तम है। अपने मनपसंद कार्यों को अहमियत दें, इससे आपको मानसिक सुकून मिलेगा। घर में रखरखाव संबंधी कार्यों में भी आपकी मदद रहेगी। किसी प्रियजन के साथ मिल-बैठकर अपने दुख-सुख सांझा करेंगे। तथा कई समस्याओं का समाधान भी मिलेगा।

धनु : आज अपने रुके हुए कार्यों को पूरा करने का अनुकूल समय है। भविष्य संबंधी नई-नई योजनाएं बनेंगी। बच्चों को शिष्टता और संस्कार देने में भी आपका विशेष योगदान रहेगा। अध्यात्म के प्रति भी आपका रुझान रहेगा।

मकर : रिश्तेदारों तथा मित्रों के साथ में मुलाकात के अवसर बढ़ेंगे तथा अपने किसी कार्य को एक खास अंदाज से पूरा भी करेंगे। शारीरिक और मानसिक रूप से खुद को चुस्त-दुरुस्त महसूस करेंगे। दृढ़ निश्चय होकर अपने किसी खास कार्य को अंजाम देना आपको सफलता देगा।

कुंभ :  खर्चों में संतुलन बनाकर रखने से निवेश संबंधी संभावनाएं बनेंगी। पिछले कुछ समय से चल रही पारिवारिक समस्याओं को धैर्य और संयम से सुलझाने में सक्षम रहेंगे। घर के बदलाव संबंधी विषयों पर चर्चा हो सकती हैं।

मीन : पिछले कुछ समय सी चल रही किसी चिंता से राहत मिलेगी और आप अपने व्यक्तिगत कार्यों पर ध्यान दे पाएंगे। घर के बड़े बुजुर्गों का भी आशीर्वाद व स्नेह भी आप पर बना रहेगा। युवा वर्ग अपने लक्ष्य के प्रति सजग रहें, निश्चित ही सफलता हासिल करेंगे।

Join Whatsapp 26