मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बोले- प्राइवेट हॉस्पिटल्स ने लूट मचा रखी है, छूट नहीं दे सकते

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बोले- प्राइवेट हॉस्पिटल्स ने लूट मचा रखी है, छूट नहीं दे सकते

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्राइवेट अस्पतालों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा- प्राइवेट हॉस्पिटल्स ने लूट मचा रखी है। उन्हें लूट मचाने की छूट नहीं दी जा सकती। हम राइट-टू-हेल्थ का बिल लेकर आए थे। उसका भी प्राइवेट वालों ने विरोध किया। दूसरे राज्य के मरीज का एक्सीडेंट हो जाए तो उसका इलाज करना क्या हमारी ड्यूटी नहीं बनती? उसमें इन्हें क्या तकलीफ हो रही है?

गहलोत ने कहा कि प्राइवेट अस्पताल वाले इसी का विरोध कर रहे हैं। उन्हें समझाना चाहिए कि वे मानवीय दृष्टिकोण रखें। इतना पैसा कमाते हैं, कुछ तो उन्हें सेवा के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने इसे बिजनेस बना रखा है, यह अच्छी बात नहीं है।
गुरुवार को जयपुर स्थित अपने आवास पर गहलोत सभी सरकारी मेडिकल कॉलेजों के प्रिंसिपल्स की बैठक में बोल रहे थे। गहलोत ने कहा- हमें देखना पड़ेगा कि इनके कितने खर्चे आ रहे हैं। मेडिकल कॉलेज वाले आज लाखों में फीस लेते हैं।

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |