
बीकानेर: जमीनी विवाद में दो गुट भिड़े





– जसरासर पुलिस थाने में परस्पर मामले दर्ज
खुलासा न्यूज़, बीकानेर। जसरासर पुलिस थाने में जमीन विवाद को लेकर दो गुटों में झगड़ा हो गया। इस झगड़े में दोनों पक्षों के लोग जख्मी हुए है। इस संबंध में थाने में परस्पर मामले दर्ज हुए है। जानकारी के अनुसार हेतराम विश्रोई के प्लॉट में एक राय होकर आए आरोपित घुस गए। जिसके बाद उन्होंने परिवादी से मारपीट कर प्लॉट पर कब्जा करने की कोशिश की। तो वहीं आरोपित शिवनारायण ने हेतराम पर क्रॉस मुकदमा दर्ज करवाते हुए यही आरोप लगाया है। दोनों पक्षों का जमीन पर दावा है। मामले की जांच थानाधिकारी गौरव खिडिय़ा कर रहे हैं।


✕
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 101700 रेट , 22 कैरट 106700 चांदी 132400 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 101700 रेट , 22 कैरट 106700 चांदी 132400 |