
बीकानेर / करवा चौथ पर दिखा चांद, चंद्र दर्शन हुए तो सुहागिनों के चेहरे पर छलक पड़ी ख़ुशी






खुलासा न्यूज़, बीकानेर । जीवन साथी के लिए समर्पण, प्रेम और त्याग के भाव को मजबूत करने वाला सुहागिनों का महापर्व करवा चौथ मनाया। जैसे चंद्र दर्शन हुए तो सुहागिनों के चेहरे पर ख़ुशी की छलक पड़ी। अर्घ्य देकर पतिदेव का आशीर्वाद लिया। 13 साल बाद इस बार करवा चौथ पर शुभ संयोग बना है। ज्योतिषाचार्य के अनुसार आज चांद अपनी उच्च राशि वृष में रहे।
यह बहुत ही शुभ फलदायी है। जो सुहागिनों के लिए परम सौभाग्य देने वाला होगा। इससे उनके वैवाहिक जीवन में प्यार बना रहेगा और उनके पति भी दीर्घायु होंगे। पति-पत्नी का आपसी संबंध और विश्वास मजबूत होगा।
सुहागिन महिलाएं रखती हैं व्रत
इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु, वैवाहिक जीवन और सुख-समृद्धि के लिए व्रत रखती हैं। व्रती महिलाएं पति के सुखी जीवन, सौभाग्य, अच्छी सेहत और लंबी उम्र के लिए दिनभर निराहार और निर्जल रहती हैं और रात को चांद देखकर पूजा के बाद व्रत खोलती हैं। मान्यता है कि महिलाएं चंद्रमा के दर्शन के बाद और चांद को अर्घ्य देने से पति की लंबी आयु और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इस दिन गणेशजी व चौथ माता का पूजन किया जाता है।


