
राजस्थान में अभी सियासी हलचल और बढ़ेगी, आप पार्टी आ सकती है सत्ता में:पं. दुर्गादास






बीकानेर। भगवान भैरव नाथ के पासक कर्मकांडी पं. दुर्गादास किराडू व पं. योगेश किराडू ने भविष्य कथन किया कि राजस्थान में कांग्रेस और भाजपा में चल रही आंतरिक राजनीति की गहमागहमी अभी और गर्मायेगी। जहां कांग्रेस में नेतृत्व पद के फैसले से पूर्व बड़ी उठा पटक देखने में आयेगी वहीं पूर्व मुख्यमंत्री भाजपा की वरिष्ठ नेता वसुंधरा राजे 16 दिसम्बर 2022 के बाद विशेष सक्रिय नजर आयेगी। श्री मती राजे को लेकर भाजपा हाई कमान चौंकाने वाला फैसला ले सकता है। उनके समर्थक विधायक व कार्यकर्ता भी सक्रिय होंगे। कांग्रेस में सचिन पायलट के ग्रह 16 अक्टूबर के बाद मजबूत नजर आ रहे है। कांग्रेस पार्टी से उन्हें बड़ा पद मिलने के संकेत है तथा आने वाली राजनीतिक स्थिति को प्रभावित करेंगे। पं. दुर्गादास व पं. योगेश ने कहा कि रुस और यूक्रेन के युद्ध में विस्फोटक स्थिति बनेगी। रुस तथा पश्चिमी देशों के बीच तनाव बढ़ेगा जिसकी आंच पूरी दुनिया में महसूस होगी। खाद्यान्न व गैस तथा पेट्रोलियम पदार्थों की महंगाई सभी को आक्रांत करेगी। जो ग्रह नक्षत्रों की परिस्थितियां बनेगी उसमें वृष, कन्या, वृश्चिम व तुला राशि के जातकों को विशेष सावधानी रखनी होगी। बेमौसम की वर्षा प्राकृतिक प्रकोप, आगजनी, भूकंप व दुर्घटनाओं की संख्या बढेगी। जन धन की हानि होगी। ईष्ट साधना व बुजुर्गों की सेवा से ही राहत मिलेगी। उन्होने कहा गुजरात में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी की मौजदूगी राष्ट्रीय राजनीतिक पार्टियों के राजनीतिक समीकरण गड़बड़ कर सकती है और कोई आश्चर्य नहीं कि आप पंजाब की तरह सत्ता पर काबिज हो जाये। पं. दुर्गादास ने कहा श्राद्ध पक्ष पर ब्रहलीन संत लाल बाबाजी अपने पिता तंत्रवेता पं. रमनलाल जी किराडू, ज्योतिष व कर्मकाण्ड का ज्ञान देने वाले स्व. बाबूलाल की शास्त्री के प्रति श्रद्धा व्यक्त की है।


