बीकानेर से बड़ी खबर: विवाहिता का अपहरण कर किया दुष्कर्म

बीकानेर से बड़ी खबर: विवाहिता का अपहरण कर किया दुष्कर्म

बीकानेर। बीकानेर के खाजूवाला में एक विवाहित महिला का अपहरण करके दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। घटना के बारे में बुधवार देर रात पुलिस को रिपोर्ट दी गई है, जिसके बाद से आरोपी युवकों की तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है कि कुछ युवकों को पुलिस ने राउंड अप किया है।
एफआईआर के मुताबिक महिला अपने दादा और साढ़े चार साल के बेटे के साथ नरमा चुगाई के लिए जा रही थी, तभी मोटर साइकिल पर एक युवक ने लिफ्ट देने के बहाने बाइक पर बिठा लिया। रास्ते में दादा को तीन सवारी होने की बात कहते हुए उतार दिया। आगे ले जाकर महिला के साथ करीब एक घंटे तक दुष्कर्म किया। बाद में महिला को वहीं छोडक़र फरार हो गया। महिला ने परिजनों को इस बारे में जानकारी दी। पुलिस ने विक्रम बिश्नोई नामक युवक के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
थानाधिकारी अरविन्द सिंह ने घटना की जानकारी मिलने के बाद ही दस बीडी में रहने वाले विक्रम बिश्नोई को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। हालांकि पुलिस अब तक हिरासत में लेने की पुष्टि नहीं की है। महिला के समुदाय से जुड़े लोग भी इस घटना के बाद आक्रोशित हैं और पुलिस पर लगातार दबाव बना रहे हैं।

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |