
46,500 पदों के लिए 4-5 फरवरी को होगी भर्ती परीक्षा:सेकेंडरी लेवल के फरवरी में होंगे एग्जाम






वहीं से पहले गुरुवार को माध्यमिक शिक्षा विभाग ने रीट का रिजल्ट जारी किया था। इनमें से 2,03,609 पात्र घोषित किए गए। परीक्षा परिणाम 63.63 प्रतिशत रहा। लेवल 2 की परीक्षा में 11,55,904 परीक्षार्थी प्रविष्ट हुए जिनमें से 6,03,228 पात्र घोषित किए। परीक्षा परिणाम 52.19 प्रतिशत रहा। बता दें कि रीट-2022 की पात्रता आजीवन रहेगी।
ऐसे देखें रिजल्ट
- रिजल्ट जारी होने के बाद रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को अधिकारिक वेबसाइट reetbser2022.in पर विजिट करना होगा।
- यहां होमपेज पर REET Result 2022 संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- अब अगले पेज पर लॉगइन क्रेडेंशियल दर्ज कर सबमिट करें।
- रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित किया जाएगा।
- इसे प्रिंट या डाउनलोड कर सकते है।
जाने ग्रेड थर्ड शिक्षक भर्ती प्रक्रिया
- राजस्थान में ग्रेड थर्ड टीचर्स के कुल 46,500 पदों पर भर्ती होगी। इसमें लेवल-1 में 15,000 और लेवल-2 के 31,500 पद शामिल है।
- लेवल-1 और लेवल-2 के लिए दो चरण में भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। जिसमें पहले चरण की परीक्षा सिर्फ पात्रता के लिए होगी। जबकि दूसरे चरण की परीक्षा का आयोजन टीचर्स के सिलेक्शन के लिए किया जाएगा।
- 23 और 24 जुलाई को आयोजित हुई पात्रता परीक्षा का रिजल्ट 29 सितंबर को जारी किया जा चुका है।
- अगले साल फरवरी में टीचर्स के सिलेक्शन के लिए एक और भर्ती परीक्षा का आयोजन होगा। इसमें सब्जेक्ट के आधार पर परीक्षा आयोजित की जाएगी।
लेवल-1 का सिलेबस
राजस्थान में कक्षा 1 से 5 तक के लिए तय किए गए सिलेबस में राजस्थान का भौगोलिक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक ज्ञान के साथ ही राजस्थानी भाषा को शामिल किया गया है। इसमें राजस्थान का भूगोल, इतिहास, संस्कृति और राजस्थानी भाषा, राजस्थान का सामान्य ज्ञान, शैक्षणिक परिदृश्य और निशुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम और सामयिक विषय भी रखे गए हैं। वहीं हिंदी, अंग्रेजी और गणित के साथ ही सामान्य विज्ञान और सामाजिक अध्ययन, सूचना तकनीकी और शैक्षणिक मनोविज्ञान को शामिल किया गया है।
लेवल-2 का सिलेबस
शिक्षक भर्ती लेवल-2 के लिए भी परीक्षा के नंबर और संख्या लेवल-1 के बराबर ही रहेगी। इसके साथ ही सिलेबस में लेवल-1 के अधिकांश विषयों को सम्मिलित किया गया है। वहीं तृतीय भाषा में अंग्रेजी के साथ ही संस्कृत, हिंदी, पंजाबी और उर्दू को भी शामिल किया गया है। परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग भी रखी गई है। ऐसे में हर गलत जवाब पर एक तिहाई नंबर काटा जाएगा।


