Gold Silver

मगरे के शेर भाटी की सक्रियता के क्या है मायने ?

खुलासा न्यूज़, बीकानेर।पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के साथ देवीसिंह भाटी की सक्रियता से साफ है कि इस बार विधानसभा चुनाव में भाटी फिर से ताल ठोकने वाले हैं। भाटी एक बार फिर भाजपा से प्रत्याशी बनने के लिए जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं। वो नौ अक्टूबर की वसुंधरा राजे की रैली की व्यवस्था अपने हाथ में रख चुके हैं।

 

बता दें कि गुरुवार को कोलायत में भाटी की सभा है। स्वयं के विधानसभा क्षेत्र में भाटी की बड़ी संपर्क सभा होने की उम्मीद की जा रही है।

इन दिनो पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के बीकानेर आगमन की तैयारी जोरों पर चल रही है। पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी राजे के कार्यक्रम के लिए जिले के सभी तहसील मुख्यालयों पर पहुंचकर जनसंपर्क कर रहे हैं। नौ अक्टूबर को वसुंधरा राजे बीकानेर आएंगी।

Join Whatsapp 26