Gold Silver

नन्हे मुन्ने बच्चों ने हिन्दी दिवस पर बनायी कलाकृति

 

बीकानेर।लव फन लर्न स्कूल नोखा में हिन्दी दिवस मनाया। हिन्दी अध्यापिका रेखा और रेनू रांकावत ने हिन्दी दिवस पर अपने विचार प्रकट किए। उन्होंने बताया कि कोई भी देश अपनी राष्ट्रभाषा के माध्यम से ही विकास के पथ पर आगे बढ़ता हैं। नन्हे मुन्हें बच्चों ने इस अवसर पर सुन्दर कलाकृति बनाई। कक्षा नर्सरी से तीसरी तक के बच्चों ने कविताओं के माध्यम से हिन्दी दिवस पर अपने विचार प्रस्तुत किए। उन्होंने हिन्दी को हिंदुस्तान की गौरवमयी गाथा बताया। इस मौके पर छात्राओं ने कविता, भजन, गीत, तथा हिंदी दिवस से संबंधित नारे भी प्रस्तुत किए। स्कूल के चेयरमैन श्री नारायण बाहेती ने कहा की हिन्दी का जन्म संस्कृत भाषा से हुआ हैं और किसी भी देश की भाषा उसकी संस्कृति की पहचान हैं। हमें अपनी राष्ट्रभाषा का सम्मान करना चाहिए और हमें जीवन में भाषा के शुद्ध आचरण को अपनाना चाहिए। राष्ट्रभाषा के उत्थान के लिए हमें सदैव अग्रसर रहना चाहिए। जिससें हम जीवन में सफल हो सकते हैं। सभी बच्चों को अंग्रेजी भाषा के ज्ञान के साथ साथ हिंदी भाषा का ज्ञान भी होना चाहिए। कक्षा तीसरी का छात्र माधव करवा ने मंच संचालन किया।

Join Whatsapp 26