
मास्टर संघ सूरज संघ की 50वीं पैदल फेरी एवं नि:शुल्क सेवा जत्था रामदेवरा पैदल रवाना







बीकानेर. बाबा रामदेव मंदिर सदर थाना नं 4 के सामने रथखाना स्थित मंदिर में जागरण के बाद मंगलवार को रामदेवरा पैदल यात्री संघ रवाना हुआ। सेवा समिति का जत्था रा.रा.कर्मचारी महासंघ एकीकृत अभिलेखागार के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष लक्ष्मणसिंह राजपुरोहित के नेतृत्व में बाबा रामदेव मंदिर से रवाना हुए। पैदल यात्री संघ जत्थे में 32 आदमी पैदल यात्री रवाना हुए। राजपुरोहित ने बताया कि पैदलयात्रियों के लिए चार स्थानों पर खिदरत मूमल होटल के पास भाप व नहर किनारे कैम्प लगाए जाएंगे। खिदरत में गपागप, बाकी जगह खाना, चिकित्सा सेवा, ठण्डे जल की सेवा नि:शुल्क दी जाएगी। संघ के अध्यक्ष मानसिंह राजपुरोहित व संघ सचिव सुनील सुखेजा ने बताया कि इस वर्ष भी 50वें वर्ष पैदल यात्रियों को सुबह शाम चाय, बिस्कूट, पकौड़ी एवं भोजन एवं चिकित्सा सेवा एवं ठण्डा जल सेवा नि:शुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। इस दौरान भूपेन्द्रसिंह देवड़ा, शिव गहलोत, हरीश, हेमंत, आनंद रावत, विजयसिंह, सगतसिंह, मनोज मोदी, शौकत, पीयूष व्यास, विक्रम आदि यात्रियों की सेवा मालिश सेवा की तन-मन-धन से यात्रियों की सेवा में जुटी रहती है।


