67 हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया अटकी, नई भर्तियों पर अघोषित रोक

67 हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया अटकी, नई भर्तियों पर अघोषित रोक

जयपुर. प्रदेश में कोरोना के कारण 2 साल तक सरकारी नौकरियों के लिए परीक्षाएं समय पर नहीं हो पाई तो सीएम अशोक गहलोत ने युवाओं के लिए राहत की घोषणा की थी। बूंदी जिले में एक सभा में 30 जुलाई को उन्होंने कहा था.आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं में अधिकतम आयु सीमा में 2 साल की छूट देंगे। लेकिन कार्मिक विभाग की सुस्ती के कारण युवा निराश हैं।

घोषणा के करीब एक महीने बाद भी विभाग अधिसूचना जारी नहीं कर पाया है। ऐसे में प्रदेश में नई भर्तियों पर अघोषित रोक लग गई है। भर्ती एजेंसियां अधिसूचना का इंतजार कर रही हैं। इससे 67 हजार से अधिक पदों की भर्तियां अटक गई हैं।

आयु सीमा अभी यह प्रावधान

भर्तियों में अधिकतम आयु की सीमा 40 साल है। इसमें एससीए एसटीए ओबीसीए एमबीसीए ईडब्ल्यूएस के पुरुषों को 5 और महिलाओं को 10 साल की छूट दी जाती है। सामान्य वर्ग की महिलाओं को 5 साल की छूट देय है।
कोई भर्ती 3 या इससे अधिक साल बाद निकलती है तो भी अधिकतम आयु सीमा में 3 साल की छूट दी जाती है।
प्रदेश में सीएचओ सहित 5 बड़ी भर्तियां रुकी हैं
चयन बोर्ड को समान पात्रता परीक्षा से स्नातक व 12वीं स्तर की 15 हजार पदों पर भर्तियां करनी थी। सीएचओ के 3531 पदों पर भर्ती का इंतजार था। 46500 पदों पर तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती होनी है। लेकिन चिकित्सा विभाग में 883 पदों की सहायक रेडियोग्राफर भर्तीए 1269 पदों की लैब टेक्नीशियन भर्ती भी फिलहाल मुश्किल है।

चयन बोर्ड अध्यक्ष हरिप्रसाद शर्मा का कहना है.सरकार ने युवाओं को बड़ी राहत दी है लेकिन आदेश का इंतजार है। तब ही भर्तियों की कार्यवाही होगी।

अभी भर्ती निकालें तो प्रक्रिया दोबारा करनी होगी
भर्ती एजेंसियों के समक्ष परेशानी यह है कि अभी भर्ती निकालें तो अिधसूचना जारी होने पर संशोधित विज्ञप्ति जारी कर प्रक्रिया वापस खोलनी होगी। हालांकि आरपीएससी ने 24 अगस्त को सहायक अभियंता के 41ए राजस्व अधिकारी ग्रेड द्वितीय के 14 व अधिशासी अधिकारी के 63 पदों पर भर्ती निकाल दी। इसकी संशोधित विज्ञप्ति जारी करनी पड़ सकती है।

Join Whatsapp
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 87900 रेट , 22 कैरट 92900 चांदी 110000 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 87900 रेट , 22 कैरट 92900 चांदी 110000 |