गहलोत का इनकार, फ़ैसला हाईकमान पर, 17 अक्टूबर को होगा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव

गहलोत का इनकार, फ़ैसला हाईकमान पर, 17 अक्टूबर को होगा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव 17 अक्टूबर को होगा। 19 अक्टूबर को काउंटिंग और रिजल्ट आएगा। रविवार को कांग्रेस वर्किंग कमेटी ( CWC) की वर्चुअल बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई है। कांग्रेस अध्यक्ष पद पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नाम को लेकर चल रहा सस्पेंस अब भी बरकरार है।

कांग्रेस चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री ने मीडिया से कहा कि CWC ने कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव कार्यक्रम को मंजूरी दे दी है। 22 सितंबर को कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव के लिए नोटिफिकेशन जारी होगा। 24 से 30 सितंबर तक नामांकन होंगे। 1 अक्टूबर को नामांकनों की जांच होगी। 8 अक्टूबर को नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख होगी। अगर एक से ज्यादा उम्मीदवार हुआ तो ही चुनाव होंगे नहीं तो 8 अक्टूबर को ही अध्यक्ष की घोषणा हो जाएगी।

एक से ज्यादा उम्मीदवार होने पर सभी प्रदेश कांग्रेस कमेटियों के स्तर पर वोटिंग होगी। 19 अक्टूबर को वोट गिने जाएंगे और अध्यक्ष के चुनाव के नतीजे घोषित होंगे। करीब 9000 कांग्रेस डेलिगेट्स अध्यक्ष के चुनाव के लिए वोटिंग करेंगे।

24 से 30 सितंबर के बीच ही तय होगी गहलोत की दावेदारी
सीडब्ल्यूसी की बैठक में आज कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव का कार्यक्रम मंजूर करने पर ही फोकस रहा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को लेकर अब भी सस्पेंस बरकरार है। आज केवल चुनाव कार्यक्रम को मंजूरी दी गई है। कांग्रेस अध्यक्ष पद पर गांधी बनाम गैर गांधी का मुद्दा अब भी अनसुलझा ही है। अब 24 से 30 सितंबर तक अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ने वाले नेता नामांकन करेंगे।

Join Whatsapp
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 101500 रेट , 22 कैरट 106500 चांदी 129500 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 101500 रेट , 22 कैरट 106500 चांदी 129500 |