
स्वच्छता सैनिकों का झाडूं डाउन हड़ताल, पालिकाध्यक्ष पर लगे आरोप






बीकानेर. देशनोक पालिका के स्वच्छता सैनिकों की गुरुवार को झाडू डाउन हड़ताल हुई। देशनोक स्वच्छता महिला कर्मियों ने पालिकाध्यक्ष पर आरोप लगाए। जिसमें मनमर्जी से हाजरी गैर लगाने का आरोप भी लगाया है। साथ ही पालिकाध्यक्ष के सामंती रवैये के खिलाफ हड़ताल शुरू की है।


