Gold Silver

लघु उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक महावीर रांका ने निकाली विशाल वाहन रैली, देखें वीडियों…

बीकानेर। बारिश की बूंदेंए आसमां में लहराता तिरंगा और हजारों लोगों के मुख से निकलता भारत माता की जयकार का दृश्य देशभक्ति के भावों को साकार कर रहा था। दृश्य था भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक महावीर रांका द्वारा निकाली गई वाहन रैली का। भीनासर के मुरलीमनोहर मनोहर मैदान से वंदे मातरम् के उद्षोघ से रवाना हुई रैली गंगाशहर बाजारए कोचर सर्किलए गोगागेट सर्किलए स्टेशनए लालजी होटल से राजीव गांधी मार्गए कोटगेटए केईएम रोडए जूनागढ़ए कीर्ति स्तम्भ होते हुए दीनदयाल सर्किल पर पहुंची। करीब एक दर्जन से अधिक स्थानों पर पुष्पवर्षा से तिरंगा वाहन रैली का स्वागत किया गया। पंण् दीनदयाल सर्किल पर यूआईटी पूर्व चैयरमेन महावीर रांकाए भाजपा जिलाध्यक्ष अखिलेशप्रताप सिंहए बीकानेर प्रभारी ओम सारस्वत ने शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान महावीर रांका ने वाहन रैली में शामिल हजारों लोगों से 13 से 15 अगस्त तक अपने घरए स्कूलए कॉलेजए कोचिंगए कार्यालयों व व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराने की अपील की। रांका ने बताया कि लोगों में तिरंगा अभियान के प्रति जागरुकता आए इसी उद्देश्य से विशाल वाहन रैली निकाली गई।
रैली का एक छोर कोटगेट पर तो दूसरा छोर जूनागढ़ सार्दुलसिंह सर्किल तक देखा जा सकता था। तिरंगा लगे दुपहिया व चौपहिया वाहनों की इस विशाल रैली में सबसे आगे बग्गी में भारत माता विराजित थी और पीछे वाहनों की कतार चल रही थी। रमेश भाटी ने बताया कि आयोजन में राजेन्द्र शर्माए मधुसूदन शर्माए भगवतीप्रसाद गौड़ए नारायणसिंह चौहानए शंभु गहलोतए तेजाराम रावए श्रवण चौधरीए गौरीशंकर देवड़ाए प्रणव भोजकए आनन्द सोनीए आदर्श शर्माए जितेन्द्रसिंह भाटीए गणेश जाजड़ाए गोविन्द सारस्वतए राजेन्द्र व्यासए लक्की पंवारए विष्णु तंवरए संजय स्वामीए पवन सुरानाए शंकरसिंह राजपुरोहितए ओम राजपुरोहितए पंकज गहलोतए निर्मल गहलोत आदि की सहभागिता रही।

अब तक 50 हजार तिरंगे वितरित
पवन महनोत ने बताया कि भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक महावीर रांका ने 4 अगस्त को हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा वितरण प्रारंभ किया था। आज तक नौ दिनों में लगभग 50 हजार तिरंगे वितरित किए जा चुके हैं। शुक्रवार को केन्द्रीय विद्यालय नंण्1ए महारानी स्कूलए फोर्ट स्कूलए गंगा चिल्ड्रनए आदर्श विद्या मंदिर किसमीदेसरए करनाणी स्कूल सहित नौ स्कूलेां में 5 हजार झंडे वितरित किए गए।

Join Whatsapp 26