बीकानेर में कांग्रेसियों ने गिरफ्तारियां दी, उधर राहुल गांधी को पुलिस ने हिरासत में लिया, देखें वीडियों…

बीकानेर में कांग्रेसियों ने गिरफ्तारियां दी, उधर राहुल गांधी को पुलिस ने हिरासत में लिया, देखें वीडियों…

बीकानेर. आसमान छूती महंगाई और बेरोजगारी के लिए केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ शहर जिला कांग्रेस का कलेक्टर कार्यालय के आगे विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कांग्रेसियों ने गिरफ्तारी भी दी। शहर कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत, जिया उर रहमान, सुनीता गौड़, शशिकला राठौड़, नितिन वत्सस सहित कई कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारियां दी। इसके बाद यशपाल गहलोत के नेतृत्व में जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा।

कांग्रेस महंगाई, जीएसटी और केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ शुक्रवार को सुबह से सड़क से संसद तक प्रदर्शन कर रही है। इस बीच, राहुल गांधी समेत कई सांसदों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। दरअसल, राहुल संसद भवन से राष्ट्रपति भवन तक मार्च निकाल रहे थेए लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया। खबर यह भी है कि प्रियंका पीएम आवास का घेराव भी कर सकती हैं।

उधर, प्रियंका भी कांग्रेस मुख्यालय पहुंच गई हैं। प्रदर्शन को देखते हुए अकबर रोड पर भारी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। पुलिस ने तीन लेयर में जवानों को तैनात किया है। किसी भी कार्यकर्ता अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है। इस बीचए केंद्र के खिलाफ विरोध जताने के लिए सोनिया, राहुल समेत कांग्रेस के सभी सांसद सदन में काले कपड़े पहनकर पहुंचे और जमकर नारेबाजी की।

राहुल ने कहा. 8 साल में सब बर्बाद हो गया
इससे पहले, सुबह राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा क्या आप तानाशाही का मजा ले रहे हैंए यहां रोज लोकतंत्र की हत्या हो रही है। इस सरकार ने 8 साल में लोकतंत्र को बर्बाद कर दिया। दरअसल, कांग्रेस आज देशभर में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है। मीडिया से बात करने के दौरान वह अपने बाजू पर काली पट्टी बांधे थे।

Join Whatsapp
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 87900 रेट , 22 कैरट 92900 चांदी 110000 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 87900 रेट , 22 कैरट 92900 चांदी 110000 |