Gold Silver

मल्टीस्टोरी-फ्लैट खरीदना 1 लाख रुपए सस्ता: प्राइवेट के बाद सरकारी सेक्टर में घटी स्टाम्प ड्यूटी

जयपुर। राजस्थान के शहरों में आम लोगों को मल्टीस्टोरी बिल्डिंग्स में फ्लैट खरीदना अब 1 लाख रुपए तक सस्ता हो जाएगा। सरकारी निकायों और प्राइवेट बिल्डर की मल्टीस्टोरी बिल्डिंग दोनों पर अब यह छूट मिलेगी। साथ ही सीनियर सिटीजंस को शहरों में प्लॉट खरीदने पर भी 75 हजार तक बचत होगी। अपने खुदके घर और आशियाने का सपना संजो रहे लोगों के लिए यह बड़ी खुशखबरी है। प्रदेश के सभी शहरी निकायों में फ्लैट्स की लीज डीड पर 6 परसेंट की जगह अब केवल 4 परसेंट ही स्टाम्प ड्यूटी जमा करानी होगी। पहले यह प्राइवेट सेक्टर तक सीमित थी। जिसे सरकारी सेक्टर में भी लागू कर दिया गया है। 50 लाख रुपए तक के फ्लैट्स की खरीद पर प्रदेश सरकार ने यह छूट लागू की है। इससे सीधा फायदा फ्लैट खरीदार को होगा। उसके 1 लाख रुपए बचेंगे। सरकार ने सीनियर सिटीजंस को शहरी निकायों के जरिए बेचे गए प्लॉट की लीजडीड पर स्टांप ड्यूटी भी 1 परसेंट घटा दी है। अब सीनियर सिटीजन को 6 परसेंट की जगह 5 परसेंट ही स्टाम्प ड्यूटी चुकानी होगी। प्लॉट प्लॉट की रजिस्ट्रेशन फीस भी 1 परसेंट से घटाकर 0.5 परसेंट कर दी है।

Join Whatsapp 26