
सीएम अशोक गहलोत व सचिन पायलट को पुलिस ने हिरासत में लिया






नईदिल्ली. नेशनल हेराल्ड मामले में आज कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से ईडी की पूछताछ शुरू हो गई है। ईडी ने इसके लिए 50 सवालों की लिस्ट तैयार की है। कांग्रेस कार्यकर्ता सुबह से ही इस पेशी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। दिल्ली में अकबर रोड से राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। कांग्रेस नेता ईडी के खिलाफ मार्च निकालने का प्रयास कर रहे थेए जहां से उन्हें हिरासत में लेकर बसों से थाने ले जाया जा रहा है। हिरासत में लिए जाने के बाद सचिन पायलट ने कहा सभी सवालों का जवाब देने के लिए हम तैयार हैं। लोकतंत्र में एजेंसी का दुरुपयोग हो रहा है। उसके जवाब में हम अहिंसक तरीके से विरोध कर रहे हैं ये हमारा अधिकार है। हमारे अधिकार को छीना जा रहा है। लोकतंत्र में विपक्ष की आवाज को दबाने का काम हो रहा है।श्


