Gold Silver

दादा दादी की तालियो से गुंज उठा आरएसवी का आंगन

बीकानेर। जय नारायण व्यास कॉलोनी स्थित आरएसवी स्कूल मेें पहली बार ऐसा सांस्कृतिक आयोजन किया गया जिसे देखरकर प्रत्येक बच्चों के माता पिता एवं दादा दादीयोां की तालियों से सम्पूर्ण स्कूल का आंगन गंूज उठा। बीकानेर मे ंपहली बार किसी स्कूल द्वारा ऐसा आयोजन किया गया जिसमें बच्चो के माता पिता के साथ उनके दादा दादी को भी आमंत्रित किया गया जिससे कार्यक्रम में चार चांद लग गये। वजह थी अपने पौते पौतियो को पहली बार मंच पर उनकी प्रस्तुतियां देखकर गदगद हो गये। कार्यक्रम में आरएसवी ग्रुप ऑफ स्कूल्स के 800 से अधिक विद्यार्थियों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। जिसमें मुख्य अतिथि महाराजा गंगासिंह यूनिवर्सिटी के कुलपति भागीरथ सिंह थे। वहीं विशिष्ट अतिथि महापौर सुशीला कंवर थीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता यशवंत सिंह डीआईजी बीएसएफ ने की। कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्जवलन के बाद आरएसवी स्कूल के संस्थापक 80 वर्षीय रामनारायण स्वामी ने विद्यालय से जुड़े 100 वर्षीय धुणीचंद गेरा को माला पहना की गई। कुटुम्ब को समर्पित रंगारंग कार्यक्रम का प्रारम्भ वन्दना से किया गया। मुख्य अतिथि, विषिष्ट अतिथि एवं कार्यक्रम के अध्यक्ष का सीएमडी सुभाष स्वामी, नीरज श्रीवास्तव एवं रविन्द्र भटनागर ने माल्यार्पण कर स्वागत किया । कुटुंब कार्यक्रम में विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से रिश्तों के महत्व को समझाया गया।

मुख्य अतिथि भागीरथ सिंह ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि कार्यक्रम की थीम कुटुंब के अनुसार ही हमें परिवार में एकता बनाए रखनी है। उन्होंनेे रामायण, गीता एवं दक्षिण के कवि तिरूवल्लम का उदाहरण देते हुए उपस्थित दर्शकों के समक्ष भारतीय संयुक्त परिवार की विषेषताओं एवं फायदों का उल्लेख किया। कार्यक्रम के अध्यक्ष बीएसएफ के डीआईजी यशवंत सिंह ने विद्यार्थियों को सदैव ऊर्जावान बने रहने एवं सकारात्मक विचार बनाए रखने का संदेश दिया। वहीं विशिष्ट अतिथि बीकानेर की महापौर सुशीला कँवर राजपुरोहित ने भी विद्यार्थियों के समक्ष अपने ओजस्वी विचार रखे। महापौर ने एक महिला होने के नाते परिवार के महत्व को बड़े ही सरल शब्दों में विद्यार्थियों के समक्ष रखा। कार्यक्रम में लगभग 100 विद्यार्थीयों को 10वीं में 80 प्रतिशत से तथा 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने पर 6500 और 13000 की छात्रवृत्ति प्रदान की गई। कक्षा 10वीं, 11वीं व 12वीं में विषयवार प्रथम, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र:छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पधारे कुछ बुजुर्ग दादा.दादीए नाना.नानी का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम में स्वच्छता अभियान से जुड़े मोहर सिंह यादव, पूर्व विधायक नोखा रेवन्तराम पँवार और भारत विकास परिषद् के योगेन्द्र कुमार भाटी एवं कई गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। कार्यक्रम के अन्त में विद्यालय के आरएसवी ग्रुप ऑफ स्कूल्स के सीएमडी सुभाष स्वामी ने मुख्य अतिथि, विषिष्ट अतिथि एवं कार्यक्रम के अध्यक्ष महोदय को स्मृति चिन्ह प्रदान किया।

Join Whatsapp 26