Gold Silver

आज से कई बदलाव: गैस सिलेंडर हुआ सस्ता, बाइक हुई महंगी

नईदिल्ली. एक जुलाई यानी आज से देशभर में कई बदलाव हुए हैं। इनका सीधा असर आपकी जेब और जिंदगी पर पड़ेगा। इसलिए जरूरी है कि नियमों की जानकारी पहले ही आपको हो। आज से कॉमर्शियल गैस सिलेंडर सस्ता हो गया है। वहीं आधार.पैन लिंक करने के लिए 1000 रुपए चार्ज देना होगा। हम आपको ऐसे 7 बदलावों के बारे में बता रहे हैं

1. कॉमर्शियल गैस सिलेंडर सस्ता
कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में कटौती की गई है। ‍िदल्‍ली में 19 किलो वाले कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत 2219 रुपए से घटकर 2021 रुपए हो गई है। इसी तरह कोलकाता में 2322 रुपए के मुकाबले अब यह स‍िलेंडर 2140 रुपए में म‍िलेगा। मुंबई में कीमत 2171ण्50 रुपए से घटकर 1981 रुपए और चेन्‍नई में 2373 से घटकर 2186 रुपए हो गई है।

इस हिसाब से दिल्ली में गैस सिलेंडर की दरों में 198 रुपए, कोलकाता में 182 रुपए, मुंबई में 190.50 रुपए और चेन्नई में 187 रुपए की कमी आई है। पिछले महीने जून में कॉमर्शियल सिलेंडर की दरों में 135 रुपए की कमी की गई थी। हालांकि तेल कंपन‍ियों की तरफ से घरेलू गैस स‍िलेंडर में क‍िसी तरह की राहत नहीं दी गई। दिल्ली में 14.2 क‍िलो वाले गैस सिलेंडर की कीमत 1003 रुपए है।

2. आधार.पैन लिंक करने के लिए अब 1000 रुपए चार्ज
आज यानी 1 जुलाई से पैन को आधार से लिंक कराने के लिए आपको 1,000 रुपए देने होंगे। 30 जून तक ये काम 500 रुपए में हो जाता था। अब आपको 500 रुपए ज्यादा चुकाने होंगे।

3. क्रिप्टोकरेंसी के लिए किए गए लेन.देन पर ज्क्ै
अब से अगर क्रिप्टोकरेंसी के लिए किया गया लेन.देन एक साल में 10,000 रुपए से ज्यादा है तो उस पर 1: का चार्ज किया जाएगा। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने वर्चुअल डिजिटल एसेट्स के लिए टीडीएस के डिस्क्लोजर मानदंडों की अधिसूचना जारी कर दी है। इसके दायरे में सभी छथ्ज् या डिजिटल करेंसी आएंगी।

4. बिना केवाईसी वाले डीमैट अकाउंट हो जाएंगे डीएक्टिवेट
डीमैट और ट्रेडिंग अकाउंट के लिए केवाईसी कराने की आखिरी तारीख 30 जून 2022 थी। ऐसे में अगर आपने अकाउंट की ज्ञल्ब् नहीं कराई है तो ये डीएक्टिवेट हो जाएंगे। इससे आप स्टॉक मार्केट में ट्रेड नहीं कर पाएंगे। अगर कोई व्‍यक्ति किसी कंपनी का शेयर खरीद भी लेता है तो ये शेयर्स अकाउंट तक ट्रांसफर नहीं हो सकेंगे।

5. मोटर साइकिल खरीदना महंगा
दोपहिया वाहन 1 जुलाई से महंगे हो जाएंगे। हीरो मोटोकॉर्प ने अपने ब्रांड्स की कीमतों को 3 हजार रुपए तक बढ़ाने का फैसला किया है। हीरो मोटकॉर्प ने बढ़ती महंगाई और रॉ मटेरियल की कीमतों में तेजी के चलते दाम बढ़ाए हैं।

6. तोहफे पर देना होगा 10: ज्क्ै
व्यवसायों से मिलने वाले तोहफे पर 10 प्रतिशत के हिसाब से टैक्स डिडक्टेड एट सोर्स ;ज्क्ैद्ध देना पड़ेगा। ये टैक्स डॉक्टरों और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पर लगेगा। हालांकिए सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स पर टैक्स तभी लगेगाए जब वे किसी कंपनी से मार्केटिंग के लिए मिले सामान अपने पास रखते हैं। अगर वे इसे लौटा देते हैं तो ज्क्ै नहीं लगेगा।

7. देना होगा ज्यादा टोल
दिल्ली. देहरादून हाईवे ;छभ् 58द्ध पर 1 जुलाई ;गुरुवार रात 12 बजे सेद्ध टोल दरें बढ़ा दी गईं हैं। लॉकडाउन में टोल दर नहीं बढ़ाई गई थी। एक जुलाई से यहां से गुजरने वालों को 5 रुपए से लेकर 80 रुपए तक का अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ेगा

Join Whatsapp 26