Gold Silver

राजस्थान में पहली बार मानसून की नए रास्ते से धमाकेदार एंट्री

लंबे इंतजार के बाद आखिरकार मानसून ने राजस्थान में दस्तक दे दी है। सामान्य से 8 दिन लेट आए मानसून की एंट्री धमाकेदार रही है। इस बार यह दक्षिण राजस्थान से न होकर पूर्वी राजस्थान के भरतपुर, अलवर, कोटा के रास्ते आया है। इस एंट्री के साथ ही इन जिलों में अच्छी बारिश हो रही है। मौसम केन्द्र के अनुसार अब तक मानसून का प्रवेश डूंगरपुर, बांसवाड़ा और उदयपुर से होता रहा है।

हालांकि, इस वर्ष मानसून की आधिकारिक एंट्री से पहले ही जून महीने में सामान्य से ज्यादा बारिश हो चुकी है। राज्य में जून के महीने में औसत बारिश 50.1MM होती है, लेकिन 29 जून तक औसत बारिश इस बार 50.8MM हो चुकी है। एंट्री के बाद भरतपुर, धौलपुर, करौली, अलवर, दौसा, कोटा, झालावाड़, बारां, सवाई माधोपुर, जयपुर, टोंक में लगातार बारिश का दौर जारी है।

12 साल में 5 बार लेट आया मानसून
राजस्थान में पिछले 12 साल में 5 बार मानसून लेट आया है। इसमें साल 2010, 2012, 2014 और 2019 है, जब मानसून जुलाई में आया। इसके अलावा साल 2017 में मानसून सामान्य डेट से 1 दिन की देरी से राजस्थान में एंट्री किया। राज्य मानसून की एंट्री की सामान्य डेट 20-22 जून मानी जाती है।

Join Whatsapp 26