Gold Silver

महाराष्ट्र के नए सीएम होंगे एकनाथ शिंदे, आज शाम को लेंगे शपथ

मुंबई. महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे होंगे। राज्यपाल से मुलाकात के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में खुद पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि भाजपा शिंदे को समर्थन देगी। वही राज्य के मुख्यमंत्री होंगे।

इधरए राज्यपाल से मुलाकात के बाद फ डणवीस ने कहा कि महाविकास अघाड़ी ने जनादेश का अपमान किया। इस सरकार में भ्रष्टाचार था। महाराष्ट्र सरकार के दो मंत्री जेल में हैं। एक तरफ बाला साहेब ठाकरे ने दाउद का विरोध किया दूसरी तरफ दाउद से जुड़े मंत्री को जेल जाने के बाद भी मंत्रिमंडल से निकाला नहीं गया।

औरंगाबाद का नाम संभाजीनगर करने का फैसला भी तब लिया जब सरकार जाने को थी। इसका कोई मतलब नहीं है। यह फैसला नई सरकार को लाना होगा। जो लोग हमसे हारे हैं उन्हें सरकार में लिया गया है। इसलिए इन लोगों ने फैसला लिया कि हमें गठबंधन मंजूर है लेकिन कांग्रेस एएनसीपी के साथ नहीं।

माननीय उद्धवजी ने इस्तीफा दिया तो राज्य को वैकल्पिक सरकार देने की जरूरत हैं। सरकार गिरने के बाद वैकल्पिक सरकार आएगी ऐसा मैंने पहले ही कहा। इसलिए आज शिवसेना के एकनाथ शिंदे गुटए भाजपा और कुछ छोटे दलों ने मिलकर सरकार बनाने का फैसला लिया। भाजपा ने यह फैसला लिया कि हम एकनाथ शिंदे को भाजपा समर्थन देगी। आज 7 बजे एकनाथ शिंदे सीएम पद की शपथ लेंगे। मैं खुद कैबिनेट से बाहर रहूंगा। शिंदे को शिवसेना का समर्थन हैए भाजपा भी उनका साथ देगी।

Join Whatsapp 26