Gold Silver

हॉकी के दिग्गज खिलाड़ी वरिंदर सिंह का निधन, ओलम्पिक टीम में कांस्य पदक जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे

बीकानेर. हॉकी के दिग्गज खिलाड़ी वरिंदर सिंह का मंगलवार को निधन हो गया। वरिंदर सिंह ने मंगलवार सुबह जलन्धर में अंतिम सांस ली। म्यूनिख ओलम्पिक में वरिंदर सिंह ने मैडल दिलाया था। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने ट्वीट कर कहा कि वरिंदर सिंह के निधन पर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। वह कुआलालम्पुर में 1975 के पुरुष हॉकी विश्वकप में स्वर्ण पदक जीतने वाली टीम के सदस्य थे, 1972 के म्यूनिख ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली टीम और 1973 विश्वकप में रजत पदक जीतने वाली टीम के सदस्य रहे।

Join Whatsapp 26