
बारिश का क़हर, 5 साल के मासूम की दर्दनाक मौत






बूंदी में सुबह हुए एक दर्दनाक हादसे में 5 साल के मासूम की मौत हो गई। जो दोस्तों के साथ खेल रहा था। अचानक तीन फीट की दीवार उसके ऊपर गिर गई। सिर फटने से मासूम घायल हो गया। इलाज के लिए कोटा के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मान रही है कि बारिश के कारण दीवार गिर गई।
घटना बूंदी जिले के केशवरायपाटन कस्बे के जयस्थल गांव की है। हादसे की सूचना पर गेंडोली पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों ने पुलिस कार्रवाई से इनकार कर दिवा। मृतक विरांश जैन एलकेजी में पढ़ता था।
जानकारी के अनुसार मृतक के पिता सोनू जैन गांव में ही कपड़े की दुकान लगाते है। उनके दो बच्चों में विरांश बड़ा था। सुबह 9 बजे करीब वो अपने तीन चार दोस्तों के साथ गली में खेल रहा था। खेलते- खेलते वो घर से 150 से 200 मीटर दूर एक दुकान के पास पहुंच गया। दुकान की दीवार के सहारा खेलते समय अचानक दुकान के बाहर बनी दीवार ढह गई। पत्थर व ईंट की सिर पर चोट लगने से वो घायल हो गया। मौके पर अफरा तफरी मच गई। घायल को तुरंत हॉस्पिटल ले जाया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


