![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2022/06/5B17F01D-38D0-4C55-8E34-F24DDD0ABAA1.jpeg)
बीकानेर / नत्थुसर गेट के बाहर चोरी, नक़दी व ज़ेवरात ले गए , मुक़दमा दर्ज
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2023/02/drgifad.gif)
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2024/04/WhatsApp-Image-2024-04-04-at-12.06.31-PM.jpeg)
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2024/05/WhatsApp-Image-2024-06-12-at-12.05.55-AM.jpeg)
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2022/08/d186fc64-d41f-4ece-8c59-2b3589462913.jpg)
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2024/06/IMG-20240701-WA0018.jpg)
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2024/04/WhatsApp-Image-2024-06-08-at-3.45.05-PM.jpeg)
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2024-06-20-at-8.51.17-PM.jpeg)
खुलासा न्यूज़ , बीकानेर ।ज़िले में चोरियों का ग्राफ़ बढ़ता जा रहा है । ताज़ा मामला नयाशहर थाना क्षेत्र से जुड़ा है। घर से सामान चोरी हो जाने का मामला सामने आया है। घटना नत्थुसर गेट के बाहर 13-14 जून की रात की है। इस सम्बंध में महावीर सिंह ने अज्ञात 2 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। प्रार्थी ने बताया कि आधी रात को 2 अज्ञात लोग उसके घर में घुसे। जिसके बाद आरोपियों ने उसके घर में सामान को अस्त-व्यस्त कर दिया और नकदी के साथ जेवरात भी चोरी करके ले गए। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2024/05/WhatsApp-Image-2024-06-08-at-2.36.48-PM.jpeg)
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2023/10/IMG-20240415-WA0026.jpg)
![](http://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2021/04/whatsapp-icon.png)