
शहर में बदला मौसम का मिजाज, नोखा में तेजहवाओं के साथ बारिश शुरू






बीकानेर. बीकानेर जिले में मौसम ने मिजाज बदला। सोमवार को सुबह से बादलों की आवाजाही लगी रही। दोपहर में कई जगह बूंदाबांदी का दौर शुरू हुआ। आसमान में काले घने बादल छाए रहे। बादलों की आवाजाही से मौसम सुहाना हो गया। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। नोखा में तेज हवाओं के साथ बारिश का दौर शुरू हुआ। बारिश से नोखा कस्बे के लोगों को गर्मी व तपिश से राहत मिली। बारिश से मौसम सुहाना हो गया। सुबह से ही आसमान में उमड़-घूमड़कर बादल छाए रहे। बारिश से कस्बे की सड़कों पर पानी जमा हो गया। बारिश के बाद उमस बढ़ गई।


