Gold Silver

6G पर ट्रायल शुरू, जानिए भारत में कब होगा लॉन्च?

भारत में भले ही अब तक 5G सर्विस आम लोगों के लिए शुरू नहीं हुई हो, लेकिन जापान में अब 6G लॉन्च करने की तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए नोकिया, NTT डोकोमो और स्थानीय फुजित्सु कंपनी साथ मिलकर काम कर रही हैं। नोकिया ने दावा किया है कि 6G इंटरनेट सर्विस 5G से 100 गुना से भी ज्यादा तेज होगी करेगी।

 6G नेटवर्क क्या है? 6G नेटवर्क लॉन्च होने से इंटरनेट की स्पीड क्या होगी? भारत में 6G कब लॉन्च होगा और आम लोगों की जीवन पर इससे क्या असर पड़ेगा?

6G पर सिर्फ जापान नहीं 5 देशों ने शुरू किया काम

जापान के नेशनल इंफॉर्मेशन एंड कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी यानी NICT ने कहा है कि नोकिया, NTT डोकोमो और फुजित्सु ने साथ मिलकर 6G पर ट्रायल शुरू कर दिया है। NICT ने दावा किया है कि जापान ऐसा करने वाले पहले 5 देशों की लिस्ट में शामिल है। जापान सरकार ने कॉमर्शियल तौर पर 6G इंटरनेट 2030 से पहले लॉन्च करने की बात कही है। हालांकि, 6G लॉन्च करने को लेकर काम शुरू करने वाला जापान एकलौता देश नहीं है। जापान के अलावा दुनिया के 4 और ताकतवर देशों चीन, अमेरिका, साउथ कोरिया, यूरोप ने भी इस पर काम शुरू कर दिया है।

Join Whatsapp 26