
पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ का इंतकाल






बीकानेर. पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ का शुक्रवार यानी 10 जून को दुबई में इंतकाल हो गया। परवेज की उम्र 78 साल थी और वो लंबे वक्त से बीमार चल रहे थे। उन्हें कैंसर था। मुशर्रफ 2001 से 2008 तक पाकिस्तान के राष्ट्रपति रहे। इसके पहले वो आर्मी चीफ भी रहे। करगिल की जंग के लिए मुशर्रफ को ही सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराया जाता है। उन्होंने नवाज शरीफ का तख्तापलट किया था। मुशर्रफ का जन्म ११ अगस्त 1943 को दरियागंज, दिल्ली में हुआ था। 1947 में उनका परिवार ने पाकिस्तान जाने का फैसला किया। 1961 में पाक सेना में शामिल हुए थे। वे एक शानदार खिलाड़ी भी थे। मुशर्रफ ने 1965 में भारत के खिलाफ अपने जीवन का पहला युद्ध लड़ा था।


