Gold Silver

पारीक प्रीमियर लीग-3 क्रिकेट की ट्रॉफी का अनावरण

बीकानेर। पारीक चौक स्थित पाढ़ाय माता मंदिर परिसर में ऑल इंडिया पारीक महासभा,यूथ विंग के बैनर तले आयोजित पारीक प्रीमियर लीग-3 की ट्रॉफियों का अनावरण किया गया। मुख्य अतिथि संयुक्त आयकर आयुक्त संजीव कृष्ण शर्मा,पारीक समाज सार्वजनिक संपत्ति ट्रस्ट के अध्यक्ष भंवरलाल पारीक,महिला समिति अध्यक्ष अनुराधा पारीक,श्री पाढ़ाय माता मंदिर पारीक सेवा समिति अध्यक्ष वैद्यनाथ पारीक,पारीक प्रगतिशील संस्था के अध्यक्ष आशाराम पारीक,ऑल इंडिया पारीक महासभा यूथ विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र जोशी,राष्ट्रीय संयोजक सतीश पारीक, राजस्थान युवा अध्यक्ष लवजीत पारीक प्रदेश,यूथ विंग प्रदेश महामंत्री प्रतीक पारीक एव उपाध्यक्ष मनीष पारीक, राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के पूर्व उपाध्यक्ष व बीकानेर क्रिकेट अध्यक्ष अशोक ओहरी की उपस्थिति में ट्रॉफी अनावरण के साथ टी-शर्ट,मैच ड्रॉ,टॉस कॉइन,पीपीएल सॉन्ग का भी विमोचन किया गया।
राष्ट्रीय यूथ चेयरपर्सन राजेन्द्र जोशी ने पीपीएल-3 के आयोजन के उद्देश्य एवं 5 जनवरी को होने वाले फाइनल मैच के साथ भव्य समापन समारोह में यूथ विंग द्वारा किये जाने वाले प्रतिभा सम्मान समारोह की जानकारी दी।राष्ट्रीय संयोजक सतीश पारीक दिल्ली ने अपने उद्बोधन में युवाओं में 26 से शुरू हो रहे पीपीएल-3 के लिए पूर्ण रूप सर तैयार रहने की बात कही एवं ऑल इंडिया पारीक महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के इस आयोजन में पूर्ण सहयोग करने के प्रति आश्वस्त किया। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री प्रतीक पारीक,कोषाध्यक्ष ऋ तुराज पारीक संगठन मंत्री मनोज पारीक,प्रदेश सचिव दिनेश पारीक बाड़मेर एवं सुमित पारीक सीकर,प्रदेश प्रवक्ता गिरिराज पारीक,मीडिया प्रभारी पवन जोशी छोटी खाटू,यश पारीक,लखन पारीक एवं नरेश पारीक हनुमानगढ़,कार्यकारिणी सदस्य कन्हैयालाल पारीक सूरतगढ़,तरुण पारीक बाड़मेर एवं अश्विनी पारीक जैसलमेर उपस्थित रहे।
जिलाध्यक्षो में जयपुर से गौरव पुरोहित,सीकर से संदीप पारीक,अजमेर से विशाल पारीक,रवि पारीक एवम 29 टीमों के कप्तान,संजय पारीक,महेश पारीक,विनीत पारीक,राजा पारीक,अनादि पारीक,चन्दन पारीक,पंकज पारीक,नवल पारीक,कृशान्त पारीक,मुकुल पारीक,पवन पारीक,प्रशांत पारीक,मनोज पारीक,विजय पारीक,श्याम पारीक,अमित पारीक,प्रकाश पारीक,रामरतन पारीक आदि मौजूद रहे।

Join Whatsapp 26