
कलयुग: चाचा ने नशे की हालात में अपनी ही भतीजी के साथ किया दुष्कर्म






बीकानेर। जिले के नोखा के एक गांव में बकरियां चरा कर लौट रही 14 वर्षीय नाबालिग लडक़ी के साथ उसके सगे चाचा ने नशे की हालत में दुष्कर्म किया। मजदूरी करने बाहर गया पिता चार दिन बाद लौट कर आया तो घटना का पता चला। नाबालिग की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया है। उधर आरोपी घटना के बाद से फरार है। पीडि़ता के मुताबिक पांचू पुलिस थाना में उसने चाचा के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया है।
भतीजी के साथ किया दुष्कर्म
दर्ज रिपोर्ट में बताया कि पिछले बुधवार को वह दोपहर 3 बजे बकरियां चराकर ढाणी आ रही थीं। इसी दौरान उसके चाचा ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची के रोने चिल्लाने पर चाचा ने उसके साथ मारपीट भी की। उसने छुड़ाने के प्रयास किया तो उसने जान से मारने की धमकियां देते हुए दुष्कर्म किया।
पिता के पहुंचने पर दर्ज कराया मामला
इस पर नाबालिग ने 4 बजे ढाणी पहुंचकर मां को आपबीती बताई। पीडि़ता के पिता बाहर मजदूरी करने गए हुए थे। जब पिता ढाणी पहुंचे, तब पीडि़ता ने अपने पिता के साथ पांचू थाना पहुंचकर अपने चाचा के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया। एसएचओ विकास बिश्नोई ने बताया कि पीडि़ता का मेडिकल करवाया है। आरोपी की तलाश में पुलिस उसके रिश्तेदारों और जानकारों से पूछताछ कर रही है।


