Gold Silver

आखिर ऐसा क्या हुआ कि पार्षद व आयुक्त पहुंचे पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष के घर, देखें वीडियों…

बीकानेर. पिछले दिनों नगर निगम में पार्षद व आयुक्त के बीच हुआ विवाद जयपुर तक पहुंच चुका है। जहां पार्षदों ने गुरुवार को सर्किट हाउस में आयुक्त के खिलाफ लामबंद होने के लिए बैठक आयोजित की। जिसमें पार्षदों की ओर से जयपुर कूच करने की बात सामने आई, लेकिन इस विवाद को बीकानेर तक सीमित रखने के लिए शिक्षामंत्री के भतीजे ने पार्षदों से बातचीत की। वहीं नगर निगम आयुक्त गोपालराम बिरदा से पूरी जानकारी ली। उसके बाद शुक्रवार को कांग्रेसी पार्षदों व आयुक्त को अपने निवास बुलाकर समझौता वार्ता करवाया। करीब एक घंटे चली पार्षदों व आयुक्त तथा शिक्षामंत्री के भतीजे महेन्द्र कल्ला के बीच वार्ता हुई। वार्ता के बाद पार्षद व आयुक्त के चेहरे पर मुस्कान देखने को मिली। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वार्ता के बाद पार्षदों व आयुक्त के बीच अब विवाद लगभग समाप्त हो चुका है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आयुक्त की ओर से पार्षद महेन्द्र बड़गुजर पर जो मुकदमा किया उसे वापिस लेने की बात सामने आई। वहीं आगे से इस तरह का बर्ताव पार्षदों के साथ नहीं होगा हर संभव प्रयास किए जाएंगे। इस मौके पर पार्षद मनोज विश्नोई, युनूस अली, पार्षद प्रतिनिधि सुरेन्द्र डोटासरा, फिरोज अब्बासी, पारस मारू, प्रफुल्ल हटीला सहित कई पार्षद मौजूद थे।

Join Whatsapp 26