
बीकानेर में लड़कियों ने मारी बाजी, खास बात- फेल होने वाले स्टूडेंट्स दो से तीन परसेंट






खुलासा न्यूज, बीकानेर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 12वीं क्लास का साइंस और कॉमर्स का रिजल्ट जारी कर दिया है। लड़कियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लड़कों को पीछे छोड़ दिया है। रिजल्ट का लिंक दोपहर 2 बजे के बाद वेबसाइट पर एक्टिव हुआ। सभी स्टूडेंट बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर के बारहवी साइंस व कॉमर्स में बीकानेर की लड़कियों ने बाजी मारी है। दोनों ही सब्जेक्ट्स में लड़के संख्या में तो ज्यादा है लेकिन परसेंट में लड़कियों ने बाजी मारी है। खास बात ये है कि दोनों विषयों में बीकानेर में फेल होने वाले स्टूडेंट्स दो से तीन परसेंट ही है, बाकी सब पास है।
साइंस में बीकानेर के 3032 लड़के परीक्षा में बैठे थे, जिसमें 2500 स्टूडेंट्स फर्स्ट डिविजन से पास हो गए, जबकि 359 स्टूडेंट्स के सेकंड डिविजन और महज एक स्टूडेंट ही थर्ड डिविजन पास हुआ है। वहीं लड़कियों में तो एक भी ऐसी स्टूडेंट नहीं है, जिसके थर्ड डिविजन आया हो। 1509 लड़कियों ने साइंस में परीक्षा दी थी,जिसमें 1367 लड़कियों ने फर्स्ट और 106 लड़कियों की सेकंड डिविजन रही। 47 लड़के सिर्फ पास हुए हैं जबकि पांच लड़कियां भी महज पास हुई। लड़कियों का रिजल्ट 97.95 परसेंट और लड़कों का 95.88 परसेंट रहा।


